नो पार्किंग में गाड़ी खड़ी करने को लेकर पुलिस व मीडिया से दिखाई दबंगई
नो पार्किंग में गाड़ी खड़ी करने को लेकर पुलिस व मीडिया से दिखाई दबंगई
कवरेज कर रहे मीडिया कर्मी पर भी हुआ हमलावर

बरेली। दबंगो के हौंसले लगातार बढ़ते जा रहे हैं शनिवार रात लगभग 9:00 बजे थाना प्रेम नगर के क्षेत्र दीनदयाल पुरम में रात्रि कर्फ्यू के दौरान एक चालक ने आकर नो पार्किंग में अपनी कार पार्किंग कर दी जिस पर वहां मौजूद पुलिस वालों ने उस व्यक्ति को कार हटाने के लिए कहा इतने में ही व्यक्ति आग बबूला होकर पुलिसकर्मियों पर हावी होने लगा। व्यक्ति का कहना था कि वह अपनी बहन को डॉक्टर के पास लेकर आया है जबकि वह एक होटल से खाना लेने आया था क्योंकि बरेली में शनिवार एवं रविवार को रात्रि कर्फ्यू घोषित है इस वजह से पुलिस सतर्क है परंतु जब कार चालक ने अपने साथी से पुलिसकर्मी का नाम नोट करने के लिए कहा इसी बीच वहां मौजूद एक मीडिया कर्मी ने मामले को अपने कैमरे में कैद करने के लिए मोबाइल चालू कर दिया इसी बीच कार चालक पुलिस कर्मियों के साथ मीडिया कर्मी पर भी हावी हो गया और उससे बदसलूकी करने लगा इतना ही नहीं मामले की रिकॉर्डिंग के दौरान तीन से चार बार कार चालक ने मीडिया कर्मी के कैमरे पर हाथ भी मारा कैमरे की रिकॉर्डिंग बंद होने के बाद भी अभद्रता करता रहा की जानकारी के मुताबिक पुलिस ने 5000 का चालान काटकर उस व्यक्ति को जाने दिया। बताते चलें अभी 1 दिन पहले ही एक चालक ने एसएचओ की मौजूदगी में शराब के नशे के दौरान यह कह दिया था कि एसपी ट्रैफिक उसके भाई हैं बात करवाए क्या। ऐसे में क्या माना जाए क्या पाश इलाके के पाश चौराहे पर अमीरों की दबंगई इसी तरह चलती रहेगी या फिर पुलिस कोई कड़ा कदम उठाएगी