नमस्कार हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेसा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91-9997782004 , हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें | अन्य शहरों की ख़बरें देने के लिए एवं रिपोर्टर बनने के लिए संपर्क कर सकते है (संपादक : अरविन्दर सिंह मिक्की) मोबाइल नंबर : +91-9997782004

शराब की भट्टी का विरोध, छेत्र वासियों ने लगाया जाम

कॉलेज से 40 कदम दूरी पर खुल गई भट्टी



बरेली।         श्यामतगंज के व्यापारी एवं क्षेत्रवासियों ने एकत्रित होकर सड़क जाम कर दी साथ ही जिलाधिकारी को ज्ञापन भेजा है क्योंकि साहू गोपीनाथ बालिका इंटर कॉलेज से 40 कदम की दूरी पर एक शराब भट्टी खुल गई है और भट्टी से लगभग 65 कदम की दूरी पर ही साहू राम स्वरूप महिला महाविद्यालय स्थित है एवं 55 कदम की दूरी पर एक मंदिर भी है। क्षेत्रवासियों ने आरोप लगाया है कि देसी शराब की भट्टी कैंटीन सहित खुल गई है जिससे वहां अराजकता का माहौल उत्पन्न हो रहा है लोग दारू पीकर गाली गलौज करते हैं एवं कॉलेज आने वाली छात्राओं एवं शिक्षिकाओं के साथ भी अभद्रता की जाती है। इस कारण मोहल्ले एवं बाजार का माहौल लगातार खराब हो रहा है आए दिन झगड़ा फसाद होने लगा है जिससे बड़ी घटना घटित हो सकती है इसलिए क्षेत्रवासियों ने स्कूल एवं धार्मिक माहौल को बचाने के साथ ही छात्राओं के भविष्य को सुरक्षित रखने के लिए उपरोक्त शराब भट्टी को तत्काल हटाने की मांग की है। विरोध करने वालों में साहू गोपीनाथ कन्या इंटर कॉलेज की प्रधानाचार्य आकांक्षा सक्सेना एवं मोहल्ला बाद अहमद अली खान के समस्त क्षेत्रवासी के साथ सैफी नसीम खान बल्लू भाई मोहम्मद फैजल आदि लोग उपस्थित थे

whatsapp whatsapp