Tuesday, 20-10-2026
नमस्कार हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेसा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91-9997782004 , हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें | अन्य शहरों की ख़बरें देने के लिए एवं रिपोर्टर बनने के लिए संपर्क कर सकते है (संपादक : अरविन्दर सिंह मिक्की) मोबाइल नंबर : +91-9997782004

गांधी उद्यान के सामने से हटाए गये यूनिपोल

गांधी उद्यान के सामने से हटाए गये यूनिपोल



बरेली।       गांधी उद्यान के मुख्य गेट के पास लगे कई यूनिपोल को नगर निगम प्रशासन ने शुक्रवार को जेसीबी से हटाया। यह कार्रवाई उद्यान के सामने जगह बनाने के लिए की गई है। यहां पार्किंग आदि को लेकर दिक्कत हो रही थी। अधिकारियों का कहना है कि जिन जगहों पर यूनिपोल से दिक्कत आ रही है, उनकी जगह को शिफ्ट किया जाएगा। शहर के भीड़भाड़ वाले इलाके में होने और लोगों की आवाजाही बढ़ने से गांधी उद्यान के सामने पार्किंग को लेकर समस्या पैदा हो रही है। इससे यहां दूसरे वाहनों को भी निकलने में परेशानी हो रही है। इस समस्या के समाधान के लिए नगर निगम के दस्ता प्रभारी जयपाल पटेल के नेतृत्व में टीम ने गांधी उद्यान के मुख्य गेट से कई यूनिपोल को हटाने की कार्रवाई की है।

whatsapp whatsapp