Tuesday, 20-10-2026
नमस्कार हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेसा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91-9997782004 , हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें | अन्य शहरों की ख़बरें देने के लिए एवं रिपोर्टर बनने के लिए संपर्क कर सकते है (संपादक : अरविन्दर सिंह मिक्की) मोबाइल नंबर : +91-9997782004

समाज सेविकाओं द्वारा रानी लक्ष्मीबाई की प्रतिमा पर किया गया माल्यार्पण

समाज सेविकाओं द्वारा रानी लक्ष्मीबाई की प्रतिमा पर किया गया माल्यार्पण


बरेली।       कैंट इस्थित वीरांगना चौक पर स्थित रानी लक्ष्मीबाई की प्रतिमा पर सोसायटी द्वारा उनकी 163वी जयंती के अवसर पर प्रतिमा को पहले स्वच्छ किया गया उसके माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की गई। आज के समय में पुरुषों और स्त्रियों में भेदभाव किया जाता है लेकिन महिलाएं आज के समय में भी पुरुषों के साथ कंधे से कंधा मिलाकर हर एक कार्य में पूर्ण एवं सक्षम है। हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी कोरोना की गाइडलाइंस को ध्यान में रखते हुए संस्था द्वारा रानी लक्ष्मीबाई को याद किया गया और उनको श्रद्धांजलि अर्पित की गई। गुरप्रीत कौर ने जानकारी देते हुए बताया की उन्होंने सोसाइटी का नाम भी उनके नाम लक्ष्मीबाई से इसलिए रखा गया है क्योंकि महिलाओं की सर्वप्रथम मार्गदर्शिका महारानी लक्ष्मीबाई को कहा जाता है , महारानी लक्ष्मी बाई यह सीख गई है कि हम महिलाएं पुरुषों से कम नहीं हैं। जानकारी देते हुए कहा यह गर्व की बात है कि हम सभी आज उनके बताए हुए मार्ग पर चल रहे हैं और आज के समय में सभी महिलाएं पुरुषों के बराबर है यही सीख रानी लक्ष्मीबाई ने हम सबको दी है इस दौरान गुरप्रीत कौर , प्रिंसिपल नीतू दिवेदी, डिंपल , नीमा भंडारी , पार्वती उपस्थित रहे।

whatsapp whatsapp