मेडिकल की नहीं आती ए बी सी फिर भी लाखों का दर्द कर चुके दूर
मेडिकल की नहीं आती ए बी सी फिर भी लाखों का दर्द कर चुके दूर
बरेली में भी दी हजारों को यह सुविधा
बरेली। कहते हैं गुरु की किर्पया जिस पर हो जाए वह कई और लोगों का भी उद्धार करने में सक्षम होते हैं। ऐसे ही एक व्यक्ति हैं चंडीगढ़ के वीरेंद्र शर्मा यह पांच भाई बहनों में से एक हैं। वैसे तो वह मैकेनिकल इंजीनियर हैं जो अब रिटायर्ड हो चुके हैं परन्तु वह 1972 से लाखों लोगों का विभिन्न प्रकार का दर्द दूर कर चुके हैं। श्री नारायणी धर्मार्थ ट्रस्ट द्वारा इनको बरेली बुलाया गया जहां 2 दिन हजारों की संख्या में लोगों का दर्द दूर किया उसी दौरान एक विशेष मुलाकात में वीरेन्द्र शर्मा ने बताया कि उनके पिता आर्मी से रिटायर्ड हैं और उनके दो भाई और दो बहनें भी हैं सभी इस वक्त रिटायर्ड ही है एक बार उनको कोई फकीर बाबा मिले और उनको यह वरदान दे गए सन 1972 से लगातार कुछ पल में सर्वाइकल साइटिका कंधों का दर्द जोड़ों का दर्द स्लिप डिस्क माइग्रेन हार्मोन समस्याएं रसौली जैसी बीमारियों को हमेशा के लिए दूर कर देते हैं शर्मा ने बताया कि उन्हें नहीं पता यह चमत्कार कैसे होता है ऑलरेडी उनका हाथ नहीं चला जाता है जहां व्यक्ति को दर्द होता है और व्यक्ति हमेशा के लिए सही हो जाता है जबकि मैं मेडिकल की एबीसी नहीं जानता यह कोई दिव्य शक्ति ही है जो जनता के दर्द को दूर करती है। शर्मा जी ऑल इंडिया का भ्रमण कर चुके हैं और उन्होंने बताया कि ऐसा लगता है कि जहां आज के युग में दुनिया पैसे के पीछे भाग रही है वही पैसा मेरे पीछे भाग रहा है क्योंकि लोग लाखों पैसा खर्च करके अपनी समस्याओं को दूर नहीं कर पाते वही बिन पैसा लगाए उनकी समस्याएं दूर हो जाती है जिससे मुझे भरपूर दुआएं मिलती है मेरे लिए यह सबसे बड़ी दौलत है