Tuesday, 20-10-2026
नमस्कार हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेसा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91-9997782004 , हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें | अन्य शहरों की ख़बरें देने के लिए एवं रिपोर्टर बनने के लिए संपर्क कर सकते है (संपादक : अरविन्दर सिंह मिक्की) मोबाइल नंबर : +91-9997782004

अब गिर रहा कोरोना पॉजीटिव का ग्राफ

अब गिर रहा कोरोना पॉजीटिव का ग्राफ


अब एंटीजन पर आए निगेटीव तो करवाए आरटीपीसीआर



बरेली।         राजेंद्र नगर के छत्रपति चौराहा शील अस्पताल के बाहर लगातार चल रहे कोरोना चेक अप कैंप में रविवार को 150 एंटीजन एवं 114 आरटीपीसीआर जांचे की गई। जिसमें 20 लोग पॉजीटिव निकले। कैंप में लगातार समाज सेवा कर रहे पार्षद आरेंद्र अरोड़ा कुक्की, पार्षद सतीश कातिब,

समाजसेवी संजय डंग,

समाजसेवी राजीव साहनी बंटू,

समाजसेवी गौरव गांधी सहित वहाँ मौजूद सरकारी स्टॉफ सभी बहुत खुश हैं कि अब कोरोना पॉजीटिव लोगों का ग्राफ कम होने लगा है। पार्षद सतीश कातिब ने बताया लगातार जहां रोजाना 70 से अधिक लोग पॉजिटिव आ रहे थे वही ग्राफ गिर के अब 15 से 30 तक का रह गया है यह एक बढ़ोतरी है की जनता को जल्द ही सुकून मिलेगा मौजूद अरेंद्र कुक्की ने बताया कि सरकार द्वारा रविवार से ही एक नई गाइडलाइन आ गई थी की जो भी लोग एंटीजन में नेगेटिव आएंगे उनकी तुरंत ही आरटी पीसीआर जांच करनी अनिवार्य होगी। जांच कैंप में कुछ चेहरे जांच कर आते वक्त दहशत में नजर आए। संजय ढंग ने बताया की जो लोग पॉजिटिव आ रहे हैं वह हौसला रखें कई हजारों लोग सही हो चुके हैं

whatsapp whatsapp