नमस्कार हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेसा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91-9997782004 , हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें | अन्य शहरों की ख़बरें देने के लिए एवं रिपोर्टर बनने के लिए संपर्क कर सकते है (संपादक : अरविन्दर सिंह मिक्की) मोबाइल नंबर : +91-9997782004

पति पत्नी के विवाद में बीच-बचाव कराने गए होमगार्ड के बेटे की पिटाई से मौत

पति पत्नी के विवाद में बीच-बचाव कराने गए होमगार्ड के बेटे की पिटाई से मौत



चेहरे पर चोट लगने की वजह से चली गई जान



बरेली।    पति-पत्नी के विवाद में बीच-बचाव कराने गए इलेक्ट्रिशियन को पीट दिया गया।  चेहरे में चोट लगने की वजह से युवक की हालत बिगड़ गई। शहर के एक निजी अस्पताल में उपचार के लिए ले जाते समय उसने दम तोड़ दिया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। प्रेम नगर इंस्पेक्टर अवनीश यादव ने बताया कि मामूली विवाद में युवक ने सर में चोट लगने से मौत हुई है। प्रेम नगर थाना क्षेत्र के जाटव पुरा का रहने वाला अर्जुन कुमार पुत्र प्रेम शंकर इलेक्ट्रिशियन था। अर्जुन की मां राजकुमारी होमगार्ड हैं।राजकुमारी अपना घर बनवा रही हैं जिस वजह से वह पड़ोस के मकान में किराए पर रह रही है। आज सुबह पड़ोस के रहने वाले नवीन और उसकी पत्नी दीपमाला के बीच में किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई। किसी विवाद में नवीन ने पत्नी को पीट दिया। बीच-बचाव में गए अर्जुन को भी नवीन ने पीट दिया सर में चोट लगने से अर्जुन की हालत बिगड़ गई। अर्जुन ने घर जाकर घटना की जानकारी अपनी मां को दी। जिसके बाद दोनों प्रेम नगर थाने पहुंचे। जहां दोनों पक्षों में समझौता हो गया और नवीन की पत्नी दीपमाला अर्जुन का इलाज कराने एक निजी अस्पताल ले गई। जहां उसकी हालत बिगड़ने पर मौत हो गई। अर्जुन की मौत की सूचना से पुलिस में हड़कंप मच गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने मृतक का शव कब्जे में लेकर कार्यवाही शुरू कर दी।

whatsapp whatsapp