Saturday, 15-08-2026
नमस्कार हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेसा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91-9997782004 , हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें | अन्य शहरों की ख़बरें देने के लिए एवं रिपोर्टर बनने के लिए संपर्क कर सकते है (संपादक : अरविन्दर सिंह मिक्की) मोबाइल नंबर : +91-9997782004

भाजपा के नाराज पार्षद ने निगम के सदन में मांगी भीख

भाजपा के नाराज पार्षद ने निगम के सदन में मांगी भीख

पकड़ने आई पुलिस से हुई हाथापाई, धक्कामुक्की

नगर निगम सदन की गरिमा हुई तार तार

पुलिस ने पार्षद को पकड़ा तो साथी पार्षद भी पुलिस से भीड़ गए

भाजपा पार्षद मुकेश मेहरोत्रा का आरोप सिपाही ने मारा थप्पड़



बरेली। नगर निगम की बोर्ड बैठक में सदन की गरिमा एक बार फिर तार तार हो गई। शनिवार को आईएमए हॉल में आयोजित बोर्ड की बैठक के दौरान भाजपा पार्षद

विपुल लाला लुंगी, बनियान पहनकर हाथ में कटोरा लेकर भींख मांगने लगे। तभी मेयर ने उन्हें यह हरकत करने से रोका और पुलिस बुलाकर उन्हें बाहर करने के निर्देश दिए। मेयर ने भाजपा पार्षद को तीन बैठकों के लिए निलंबित भी

कर दिया। पुलिस जैसे ही सदन में आई और विपुल लाला को पकड़ने दौड़ी तो बाकी साथी पार्षद भीड़ गए। पार्षदों ने पुलिस पर थप्पड़ मारने का आरोप लगाते हुए हंगामा कर दिया। शनिवार की सुबह 11 बजे के बाद आईएमए हॉल में नगर निगम की बोर्ड बैठक की शुरूआत हुई। एक घंटे तक कार्यवित्त को लेकर चर्चा होती रही। टी टाइम के बाद जैसे ही सदन शुरू हुई। तभी भाजपा पार्षद विपुल लाला लुंगी, बनियान पहनकर और गले में तख्ती लटकाकर मेयर के सामने खड़े हो गए। हाथ में कटोरा लिए पार्षद को देखकर सब हैरान हो गए। तख्ती पर लिखा था करदाताओं का प्रतिनिधि भिक्षा मांगे या अधिकार तय करो। इस पर मेयर डा. उमेश गौतम ने उन्हें सदन से बाहर जाने के लिए कहा तो वो नहीं माने। इस पर मेयर को भी गुस्सा आ गया और विपुल लाला को तीन बैठकों के लिए निलंबित करने के निर्देश संबंधित अधिकारी को दे दिए। इसके बाद पुलिस बुलाई गई। सदन में पुलिस जैसे ही विपुल लाला को पकड़ने दौड़ी तभी साथी पार्षद मुकेश मेहरोत्रा, शालिनी जौहरी, अमित, कपिल कांत, अब्दुल कयूम मुन्ना, अतुल कपूर, शमीम अहमद आदि बीच बचाव करने पहुंच गए। भाजपा पार्षद मुकेश मेहरोत्रा, अमित आदि का आरोप है कि सिपाही ने उन्हें थप्पड़ मारा है। बाहर निकले पार्षदों की पुलिस कर्मियों के साथ फिर से कहासुनी हो गई, नौबत हाथापाई तक पहुंच गई। नगर निगम अधिकारी, कर्मचारियों ने बीच बचाव कराया। एक घंटे के बाद दोबारा से सदन को चालू कराया गया। शनिवार को आईएमए में हुई इस घटना की चर्चा शहर में होती रही।

whatsapp whatsapp