Tuesday, 20-10-2026
नमस्कार हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेसा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91-9997782004 , हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें | अन्य शहरों की ख़बरें देने के लिए एवं रिपोर्टर बनने के लिए संपर्क कर सकते है (संपादक : अरविन्दर सिंह मिक्की) मोबाइल नंबर : +91-9997782004

बिना पंजीकरण नहीं होगा वैक्सीनेशन

18 से 44 वर्ष तक के लोगों को बिना पंजीकरण नहीं होगा वैक्सीनेशन


45 से ऊपर वालों के लिए पहली डोज़ के लिए भी ऑनलाइन पंजीकरण अनिवार्य



बरेली।        कोरोना वैक्सीन के लिए शासन से प्राप्त निर्देशों के अनुपालन में 18 से 45 वर्ष तक के लोगों के लिए पंजीकरण अनिवार्य कर दिया गया है। बिना पंजीकृत व्यक्तियों का वैक्सीनेशन नहीं होगा। यह जानकारी ज़िला प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ. आर.एन. सिंह ने दी। उन्होंने बताया कि प्रत्येक दिवस शाम को चार बजे कोविन एप https://selfregistration.cowin.gov.in/  पर पंजीकरण शुरु होता है। डॉ. सिंह ने इस आयुवर्ग के लोगों से अपील की है कि स्लॉट बुक होने के बाद ही वैक्सीनेशन के लिए आएं। साथ ही यह भी सुनिश्चित कर लें कि वे उत्तर प्रदेश के ही निवासी हों। उन्होंने यह भी बताया कि 45 से अधिक वर्ष के व्यक्तियों को वैक्सीन की पहली डोज़ के लिए भी 10 मई से बिना पंजीकरण वैक्सीनेशन नहीं होगा। इस आयुवर्ग के लिए ऑनलाइन पंजीकरण की सुविधा पूरा दिन उपलब्ध है। बिना पंजीकरण अथवा पंजीकरण के बाद केवल दूसरी डोज़ ही लग सकेगी। उन्होंने यह भी बताया कि जिन लोगों ने निजी संस्थानों से कोरोना वैक्सीन की पहली वैक्सीन डोज़ ले ली है वे भी वैक्सीन की दूसरी डोज़ सरकारी चिकित्सालयों में ऑनलाइन पंजीकरण करा कर अथवा बिना पंजीकरण के लगवा सकते हैं।

whatsapp whatsapp