Tuesday, 20-10-2026
नमस्कार हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेसा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91-9997782004 , हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें | अन्य शहरों की ख़बरें देने के लिए एवं रिपोर्टर बनने के लिए संपर्क कर सकते है (संपादक : अरविन्दर सिंह मिक्की) मोबाइल नंबर : +91-9997782004

बेटी होने पर महिला को किया जा रहा प्रताड़ित

बेटी होने पर महिला को किया जा रहा प्रताड़ित


बोले पुत्री हुई दहेज कहाँ से लाएंगे, तुम घर से लेकर आओ


बरेली।        एक तरफ जहां सरकार बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ का लगातार नारा दे रही है वहीं विवाहित महिलाओं को इसलिए प्रताड़ित किया जा रहा है कि उन्होंने बेटी को जन्म दिया है मामला है थाना भुता के पऊं नगला का जहां की रहने वाली किरण उर्फ गुड्डी पत्नी सोनू पुत्री जागनलाल का विवाह 20 मई 2016 को थाना सीबीगंज के दौली रघुवर रहने वाले सोनू पुत्र भगवानदास के साथ हुआ था गुड्डी के अनुसार उसके परिजनों ने समर्थ के अनुसार जेवर मोटरसाइकिल स्त्रीधन कपड़ा सहित सभी समान उपहार स्वरूप दिया था पहले कम दहेज को लेकर ससुराल वाले ताना मारते रहे जब 20 अक्टूबर 2017 में गुड्डी ने एक पुत्री को जन्म दिया इसी बात को लेकर ससुराल वाले चिढ़ गए। महिला ने आरोप लगाया है कि उसके ससुर एवं पति अवैध खनन का काम करते हैं जिसको लेकर उनकी थाने में अच्छी पहुंचे ससुराल वालों ने यह कहकर ₹500000 नगद एवं एक छोटा हाथी ट्रक की डिमांड की कि तुमने पुत्री को जन्म दिया है इसका दान दहेज कहां से लेकर आएंगे और पालन पोषण कैसे करेंगे आरोप है कि इस बीच कई बार प्रताड़ित कर कर मायके भेज दिया जाता था अभी कुछ ही दिन पहले जान से मारने की कोशिश भी की एवं 8 दिन तक कमरे में नजरबंद कर दिया और भूखा प्यासा रखा किसी तरह पड़ोसियों की मदद से भाई को सूचना दी तब भाई ने 8 जून को पुलिस के साथ आकर उपरोक्त लोगों के चंगुल से रिहा करवाया परंतु पुलिस अभी भी कोई कार्यवाही नहीं कर रही है ना ही उसने मामला दर्ज किया है इसलिए पीड़ित महिला ने एसएसपी के समक्ष पेश होकर मांग की है कि उपरोक्त लोगों के खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई की जाए

whatsapp whatsapp