Tuesday, 20-10-2026
नमस्कार हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेसा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91-9997782004 , हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें | अन्य शहरों की ख़बरें देने के लिए एवं रिपोर्टर बनने के लिए संपर्क कर सकते है (संपादक : अरविन्दर सिंह मिक्की) मोबाइल नंबर : +91-9997782004

व्यापारियों ने दो दिन बन्दी रखने का किया आवाहन


बरेली।     श्यामगंज किराना कमेटी स्टेशनरी मर्चेंट एसोसिएशन सुभाष नगर व्यापार मंडल सुभाष मार्केट एसोसिएशन हार्डवेयर एसोसिएशन पेंट डीलर एसोसिएशन लोहा कमेटी कपड़ा कमेटी सहित अनेकों इकाइयों ने व्यापार मंडल के इस बंद का स्वागत किया है और 2 दिन पूर्ण बंदी का आश्वासन दिया है।कोरोना संकट से उत्पन्न परिस्थितियों ने व्यापारियों की पेशानी पर भी बल ला दिए हैं। उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल के श्याम गंज कार्यालय पर एक प्रेस वार्ता आयोजित की गई जिसमें उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल के अध्यक्ष शोभित सक्सैना, महामंत्री मनोज अरोड़ा, राष्ट्र जागरण व्यापार मंडल के विशाल मेहरोत्रा, जीतू देवनानी ,अरविंद अग्रवाल, प्रांतीय व्यापार मंडल के सुदेश अग्रवाल सहित उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल के महानगर अध्यक्ष राजेंद्र गुप्ता,  महामंत्री राजेश जसोरिया, दुर्गेश खटवानी, मनमोहन सब्बरवाल आदि ने व्यापारियों के बड़ी मात्रा में संक्रमित हो होने पर चिंता व्यक्त की और आगामी 21 अप्रैल बुधवार वह 22 अप्रैल गुरुवार को  तथा 28 व 29 अप्रैल को संपूर्ण बाजार बंद करने पर सहमति व्यक्त की। इस बंदी में किराना सहित सभी थोक व रिटेल की दुकानें बंद रहेंगी। केवल दवा व्यवसाय को छूट दी गई है।सम्पूर्ण रूप से व्यापारी कर्फ्यू या लॉक डाउन रहना चाहिए।

whatsapp whatsapp