नमस्कार हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेसा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91-9997782004 , हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें | अन्य शहरों की ख़बरें देने के लिए एवं रिपोर्टर बनने के लिए संपर्क कर सकते है (संपादक : अरविन्दर सिंह मिक्की) मोबाइल नंबर : +91-9997782004

किला नदी में डूब कर युवक की मौत



बरेली। किला थाना क्षेत्र के छावनी निवासी 30 वर्षीय महेश पुत्र चरण सिंह की लाश शुक्रवार सुबह घर से कुछ ही दूरी पर बह रही किला नदी में तैरती पाई गई l पोस्टमार्टम हाउस पर मौजूद मृतक के घर वालों ने बताया कि महेश बेलदार का काम करता था l वह मूल रूप से बदायूं के मिर्जापुर का रहने वाला था। गुरुवार शाम को खाना खाने के बाद वह टहलने की बात कहकर घर से निकला था l लेकिन वह वापस नहीं लौटा l कुछ देर इंतजार करने के बाद घर के लोग उसे तलाशने में जुट गए l लेकिन उसका कुछ पता नहीं चला l सुबह होते ही घर वाले फिर उसे तलाशने में जुटे। लेकिन इसी दौरान किसी ने उसकी लाश को किला नदी में तैरते देखा गया और घरवालों को सूचना दी l जो मौके पर पहुंचे और लाश को पानी से निकालकर पुलिस को सूचना दे दी l मौके पर पहुंची पुलिस ने लाश को पोस्टमार्टम के लिए भेज कर मामले की जांच शुरू कर दी l मृतक तीन बच्चों का पिता था l उसकी पत्नी का नाम बंदना देवी है l

whatsapp whatsapp