पत्रकार व उसकी पत्नी पर किया गया हमला, संगठन ने उठाई आवाज
पत्रकार व उसकी पत्नी पर किया गया हमला, संगठन ने उठाई आवाज
तीन माह पहले अपनी खबर चलने से रंजिश में थे विपक्षी
बरेली। सोमवार की रात एक चैनल के पत्रकार अपनी पत्नी के साथ जा रहे थे कि उन्हीं के मोहल्ले में रहने वाले लोगों ने तेज धारदार हथियारों से हमला कर दिया जिसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों पक्षों का मेडिकल करवाया जिसके बाद पत्रकार की तरफ से एफआईआर दर्ज कर ली गई जबकि दूसरा पक्ष मेडिकल के बाद किसी भी तरह की तहरीर देने से पीछे हट गया। बताते चलें किस थाना इज्जत नगर के मठ लक्ष्मीपुर में रहने वाले सुरेश रोचानी पुत्र स्वर्गीय प्रेमचंद्र अपनी पत्नी सुनीता के साथ रात्रि लगभग 10:00 बजे अपने घर जा रहा था तभी घर के पास खड़े हुए दिलीप शर्मा सुशील शर्मा के साथ लगभग आठ 10 लोगों ने तेज धारदार हथियारों से हमला कर दिया सुरेश ने बताया कि 3 माह पहले विपक्षियों की किसी विवाद को लेकर एक चैनल ने खबर प्रकाशित की थी जिसको चलाने का आरोप विपक्षी पार्टी उस पर लगा रही थी इसी से रंजिश रखते हुए आरोपियों ने दोनों पति-पत्नी पर अचानक हमला कर दिया हमले में दोनों के सर पर गंभीर चोटें आई जिसमें काफी टांके लगे हैं। इसी मामले की जानकारी लेने जब इज्जत नगर थाने पहुंचे तब वहां मौजूद विपक्षी पार्टी के सुशील शर्मा आकांक्षा सेजल ने बताया कि 3 माह पहले घर के पास मौजूद प्रजापति से विवाद हुआ था जिसकी वीडियो सुरेश ने बनाई थी। परंतु दोनों पार्टियों के मेडिकल के बाद विपक्षी पार्टी ने किसी भी प्रकार की लिखित तहरीर नहीं दी। एक पत्रकार पर खबर चलाने को लेकर हुए हमले की सूचना तमाम मीडिया जगत में पहुंची तो सभी ने इसका विरोध किया उपजा प्रेस क्लब के सचिव ने बताया की मीडिया जगत कभी भी इस प्रकार के हमलों को बर्दाश्त नहीं करेगा एवं प्रशासन से मांग की गई है कि इस पर सख्त से सख्त कार्रवाई होनी चाहिए