नमस्कार हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेसा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91-9997782004 , हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें | अन्य शहरों की ख़बरें देने के लिए एवं रिपोर्टर बनने के लिए संपर्क कर सकते है (संपादक : अरविन्दर सिंह मिक्की) मोबाइल नंबर : +91-9997782004

बरात से लौट रही डीसीएम मकान में घुँसी, महिला के कपड़े फांड़े

संयोग्य सिंह की रिपोर्ट

बरात से लौट रही डीसीएम मकान में घुँसी



विरोध पर की मारपीट, महिला के कपड़े भी फाड़ दिये



बरेली।     थाना भमौरा के ग्राम वाहनपुर की निवासी संगीत देवी पत्नी बाबूराम ने बताया कि रविवार को दोपहर के करीब 2 बजे वे अपने घर मे बैठी हुईं थी , उस समय कंचन पुत्र ननकू , रंजीत पुत्र रामभरोसे , छवियां पुत्र रामभरोसे , राम सिंह पुत्र गोविंद  ,वीरेंद्र पुत्र कंचन , ज्ञानवती पत्नी कंचन ये सभी लोग अपने संबंधी की बारात को गांव में वापस लेकर आ रहे थे , जिनकी डीसीएम उनके मकान से टकरा गई , जवाब में संगीता ने उनसे बोला कि ये रास्ता काफी चौड़ा है आप लोग गाड़ी बचाकर भी निकाल सकते थे , इतनी सी बात पर उपरोक्त लोगों ने संगीता तथा उनके पुत्र को लात घूंसों व डंडों से बुरी तरह मारना पीटना शुरू कर दिया। इन सभी लोगों ने संगीता के साथ अश्लील हरकत करते हुए इनके कपड़े भी फाड़े , और इसके बाद संगीता के मकान के छज्जे को अपनी बदमाशी के बल पर तोड़ दिया। संगीता ने थाने में लिखित प्रार्थना पत्र भी दिया लेकिन कोई कार्यवाही नहीं हुई। संगीता ने आगे बताया कि उपरोक्त लोगों ने उन्हें जान से मारने की धमकी भी दी है जिससे पूरे परिवार में दहशत का माहौल है , भविष्य में अगर कोई अप्रिय घटना कारित होती है तो उसके जिम्मेदार उपरोक्त सभी लोग होंगे। संगीता ने रविवार को कप्तान के समक्ष शिकायती पत्र सौंपकर , उचित कार्यवाही की मांग की है।

whatsapp whatsapp