Tuesday, 20-10-2026
नमस्कार हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेसा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91-9997782004 , हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें | अन्य शहरों की ख़बरें देने के लिए एवं रिपोर्टर बनने के लिए संपर्क कर सकते है (संपादक : अरविन्दर सिंह मिक्की) मोबाइल नंबर : +91-9997782004

प्रकृति संरक्षण दिवस के उपलक्ष में बच्चों ने किया वृक्षारोपण

प्रकृति संरक्षण दिवस के उपलक्ष में बच्चों ने किया वृक्षारोपण


बरेली।         साहू राम स्वरूप महिला महाविद्यालय बरेली में रेंजर लीडर डॉ रीना टंडन के नेतृत्व में प्रकृति संरक्षण दिवस के उपलक्ष में वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया जिसमें महाविद्यालय की प्राचार्या डॉक्टर शशी शुक्ला सहित अन्य शिक्षिकाएं भी शामिल हुए जिनके साथ रेंजर्स छात्राओं ने पौधारोपण किया और उनको पौधे भेंट किए डा रीना टंडन ने प्रकृति संरक्षण दिवस के उपलक्ष में बताया हर साल 28 जुलाई को विश्व प्रकृति संरक्षण दिवस  लोगों में प्राकृतिक स्रोतों  के संरक्षण के प्रति जागरुकता पैदा करने के लिए मनाया जाता है संरक्षण की महत्ता बताते हुए उन्होंने कहारूसी लेखक लियो टॉलस्टॉय का इस सिलसिले में एक बयान काफी अहमियत रखता है. "खुशी की पहली शर्तों में से एक ये है कि इंसान और प्रकृति के बीच रिश्ते टूटने न पाए"" इस अवसर पर डा पुष्पकानत  शर्मा ने भरपूर सहयोग  दिया।

whatsapp whatsapp