नमस्कार हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेसा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91-9997782004 , हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें | अन्य शहरों की ख़बरें देने के लिए एवं रिपोर्टर बनने के लिए संपर्क कर सकते है (संपादक : अरविन्दर सिंह मिक्की) मोबाइल नंबर : +91-9997782004

जांच करने पहुंचे दारोगा और सिपाही के साथ मारपीट, वर्दी फाड़ने का आरोप

जांच करने पहुंचे दारोगा और सिपाही के साथ मारपीट, वर्दी फाड़ने का आरोप


सात लोगो के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है


बरेली।     उत्तर प्रदेश में पुलिस का खौफ खत्म होता जा रहा है. ताजा मामला थाना कुलड़िया का है. जहां शिकायती पत्र पर जांच करने पहुंचे दारोगा और सिपाही के साथ दबंग ने अपने परिजनों के साथ मिलकर गाली गलौज कर मारपीट कर दी. वहीं दंबगों ने पुलिस वालों की वर्दी भी फाड़ दी. काफी देर तक चले हंगामे के बाद थाने से पहुंची पुलिस ने एक को हिरासत में लेकर 6 आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है.

जिले के थाना कुलड़िया क्षेत्र के गांव सिठौरा के प्रधान पति तुलाराम ने थाने में शिकायत पत्र देकर गांव के ही प्रधान प्रत्याशी रहे हरपाल की शिकायत की थी, जिसकी जांच करने को शुक्रवार को दारोगा सुनील कुमार और उसके साथी सिपाही धर्मेंद्र गांव गए थे. इसके बाद पुलिस टीम ने प्रधान प्रत्याशी रहे हरपाल से उसके खिलाफ दिए गए शिकायती पत्र के बारे में जब बातचीत करना शुरू किया, तो वह आग बबूला हो गया. उसने दारोगा सुनील कुमार और कांस्टेबल धर्मेंद्र के साथ बदतमीजी करना शुरू कर दिया.जांच करने पहुंचे दरोगा और सिपाही के साथ मारपीटदारोगा और सिपाही के साथ मारपीट

दरोगा सुनील कुमार का आरोप है कि हरपाल ने अपने परिवार की महिलाओं और पुरुषों के साथ मिलकर उसके और साथी सिपाही के साथ गाली गलौज कर मारपीट की है. इतना ही नहीं सरकारी कार्य में बाधा डालते हुए दारोगा सुनील कुमार और उसके साथी सिपाही धर्मेंद्र की वर्दी भी फाड़ दी है.ग्रामीणों में घिरे दारोगा ने थाने से बुलाया पुलिस बल

दारोगा सुनील कुमार और उसका साथी कॉन्स्टेबल धर्मेंद्र ने जब अपने आप को दबंग हरपाल और उसके परिजनों से घिरता देखा तो थाने फोन कर मौके पर पुलिस फोर्स बुला ली. इसके बाद मौके पर पहुंची थाने की पुलिस ने दारोगा और सिपाही के साथ मारपीट करने वाले हरपाल को हिरासत में लेकर थाने ले आई. जहां उसके खिलाफ गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है. पुलिस ने आईपीसी की धारा 147, 353, 323, 332, 504 और 506 के तहत आरोपी हरपाल, गायत्री देवी, मुन्नी, नन्हेलाल, आसना, और तेजराम के खिलाफ कुलड़िया थाने में मुकदमा दर्ज किया गया है.पुलिस अधीक्षक ग्रामीण राजकुमार अग्रवाल ने बताया कि प्रधान पति की शिकायत पत्र पर जांच करने पहुंचे दारोगा के साथ आरोपी ने अभद्र व्यवहार किया है. अभद्र व्यवहार करने वाले आरोपी के खिलाफ थाना कुलड़िया में मुकदमा दर्ज कर लिया है. आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है.

whatsapp whatsapp