नमस्कार हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेसा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91-9997782004 , हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें | अन्य शहरों की ख़बरें देने के लिए एवं रिपोर्टर बनने के लिए संपर्क कर सकते है (संपादक : अरविन्दर सिंह मिक्की) मोबाइल नंबर : +91-9997782004

छे माह की गर्भवती महिलाओं को पेट मे मारी लातें

बच्चों के विवाद की शिकायत पर उठाया हमलावादी कदम


बरेली।        मानवता को शर्मसार करने वाला एक मामला सामने आया है की बच्चों की लड़ाई की शिकायत करने पर विपक्षी लोगों ने छे माह की गर्भवती देवरानी एवं जेठानी के पेट में लात और घूंसे से प्रहार किए गए थाना शीशगढ़ के ग्राम मदनापुर निवासी हिना एवं बिनम ने शिकायती पत्र देते हुए आरोप लगाया है कि 27 अप्रैल की रात्रि लगभग 7:30 बजे हिना का 15 माह का बेटा नुमान घर के बाहर खेल रहा था तभी 10 से 15 वर्ष के बच्चों के साथ पड़ोस के रहने वाले छोटे मुन्ने पुत्र कर्ण शराफत के बच्चों के साथ झगड़ा हो गया जिस पर बुरी तरह से मारपीट कर डेढ़ वर्ष से भी कम के नुमान को उन लोगों ने नाली में भी डाल दिया जब इस इस बात का पता चला तो अन्य पड़ोस के लोगों ने मिलकर मामला शांत करा दिया परंतु रात्रि लगभग 8:00 बजे कुछ लोग छोटे मन्ने मोहम्मद इकराम मोहम्मद इस्लाम पुत्र गढ़ शराफत एक राय होकर घर में डंडे बसरिया लेकर घर में घुस आए और मारपीट करने लगे आरोप है कि हिना एवं विनम दोनों ही 6 माह के गर्भ से हैं दोनों के गुम चोट आई हैं बीच-बचाव करने के लिए जब बहन मजहर जहां बीच में आई तो उसके साथ भी मारपीट करते हुए कानों के कुंडल लूट कर ले गए जाते वक्त धमकियां देकर गए हैं कि अगर किसी भी प्रकार की पुलिसिया कार्यवाही की तो जान से मार देंगे पीड़ितों ने बताया इस मामले की शिकायत करने थाना शीशगढ़ गए तो वहां पर रिपोर्ट दर्ज नहीं की गई पीड़ितों ने मामले की जांच कर कार्यवाही की मांग की है

whatsapp whatsapp