Tuesday, 20-10-2026
नमस्कार हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेसा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91-9997782004 , हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें | अन्य शहरों की ख़बरें देने के लिए एवं रिपोर्टर बनने के लिए संपर्क कर सकते है (संपादक : अरविन्दर सिंह मिक्की) मोबाइल नंबर : +91-9997782004

तान्त्रिक ने ठग लिए 85 हजार

कारोबार में बरकत के नाम पर तान्त्रिक ने ठग लिए 85 हजार


नाबालिग लड़कियों के साथ भी गलत करने का आरोप



बरेली।        आज के युग में इंसान भगवान पर आस्था कम करते हुए तांत्रिकों पर ज्यादा विश्वास कर रहा है जिसका खामिया यह भुगतने को मिल रहा है कि आए दिन कई मामले वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के कार्यालय पहुंच जाते हैं पहले तो व्यक्ति अपना काम कराने के लिए तांत्रिकों को मुंह मांगी रकम दे देते हैं एवं बाद में काम ना होने पर पुलिस के दरवाजे खटखटाते हैं। यह मामला है थाना सुभाष नगर का जहां के मढ़ीनाथ नई बस्ती वंशी नगला के रहने वाले दीपक मिश्रा पुत्र गोविंद राम मिश्रा ने वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के ऑफिस में प्रार्थना पत्र देते हुए आरोप लगाया है कि बाकरगंज रहने वाले मौलाना शमीम अख्तर तांत्रिक विद्या का काम करते हैं उन्होंने कारोबार मैं बरकत के नाम पर थोड़े-थोड़े कर के 85,000 रुपये ले लिए। परंतु किसी भी प्रकार का फर्क ना पड़ने पर जब पैसा वापस मांगा तो अपनी लाइसेंसी बंदूक लाकर धमकाने लगे और बोले कि तुम्हें और तुम्हारे परिवार को खत्म कर दूंगा। दीपक ने आरोप लगाते हुए यह भी बताया है कि मौलाना नाबालिक लड़कियों को भी अपने तंत्र जाल में फंसा कर गलत काम करते हैं साथ ही 2015 में इन पर धोखाधड़ी का मुकदमा किला थाना में हुआ था जो अभी भी न्यायालय में विचाराधीन है ऐसे व्यक्ति पर सख्त कार्रवाई की जाए एवं दीपक जैसे लोगों का फसा हुआ पैसा वापिस दिलवाया जाए

whatsapp whatsapp