कार चालक स्कूटी सवार लड़की का कर रहा था पीछा विरोध पर अश्लिलता
कार चालक स्कूटी सवार लड़की का कर रहा था पीछा विरोध पर अश्लिलता
बरेली। ड्यूटी पूरी करने के बाद स्कूटी से घर लौट रही एक लड़की का कार चालक ने काफी दूर तक पीछा किया और अश्लीलता की। विरोध करने पर लड़की के साथ चल रहे युवक को भी जान से मारने की धमकी दी। घटना की शिकायत लड़की ने पुलिस से की। पुलिस ने आरोपी की तलाश शुरू कर दी। कैंट थाने के मोहनपुर निवासी लड़की ने पुलिस से शिकायत करते हुए बताया कि वह शहर में प्राइवेट नौकरी करती है और शनिवार शाम को स्कूटी से अपने घर वापस लौट रही थी। दूसरे दुपहिया वाहन पर उसका एक सहयोगी भी आगे चल रहा था। लेकिन जब वह नगर निगम के पास पहुंची तभी एक कार चालक अपनी कार से उसके पीछे-पीछे चलने लगा। कालीबाड़ी पहुंचने पर उसने उसकी स्कूटी में टक्कर मारते हुए अश्लील हरकत की और विरोध करने पर कार से कुचलने की धमकी दी। लड़की चुपचाप सेटेलाइट बस स्टैंड तक पहुंच गई इस दौरान कार चालक उसका पीछा करता रहा और फिर से लड़की की स्कूटी में टक्कर मार दी और विरोध करने पर गाली गलौज की। तब लड़की ने वाहन पर आगे चल रहे अपने साथी को सूचना दी। जो वापस लौटा और कार चालक को समझाने की कोशिश की। तो कार चालक में उसको भी जमकर गालियां दी और जान से मारने की धमकी दी। जिसकी शिकाकती पत्र देकर लड़की ने पुलिस से कार्रवाई की मांग की है।