प्रधानमंत्री आवास योजना के भवनों का आवंटन लॉटरी के माध्मय से किया गया
प्रधानमंत्री आवास योजना के भवनों का आवंटन लॉटरी के माध्मय से किया गया
बरेली। प्रधानमंत्री आवास योजना (शहरी) के तहत विकास प्राधिकरण के प्रांगण में भवनों का आवंटन लॉटरी के माध्मय से किया गया, जिसमें भारी संख्या में लाभार्थी उपस्थित हुए। जैसा कि अवगत ही हैं कि मै0 मेघा इन्फ्रा ड्रीम्स द्वारा 1500 भवन ग्राम-कुआं टांडा, पुरनापुर, बीसलपुर रोड़, बरेली में बनाये जा रहे हैं, जिसमें से 658 भवनों का आवंटन पूर्व में किया जा चुका है तथा 196 भवनों का आवंटन ड्रा के माध्यम से किया गया। मै0 धनराज बिल्डर्स द्वारा ग्राम-घनघोरा पिपरिया में 480 भवन बनाये जा रहे हैं, जिसमें से आवंटन हेतु अवशेष 322 भवनों का ड्रॉ के माध्मय से आवंटन किया गया। मै0 मोहन इन्फ्र डेवलपर्स द्वारा ग्राम-हमरीपुर में 364 भवन बनाये जा रहे है, जिसमें से 79 भवनोें का आवंटन ड्रा के माध्यम से किया गया है। इस प्रकार कुल 597 भवनों का आवंटन किया गया।प्रधानमंत्री आवास योजना (शहरी) वर्तमान में वर्ष 2022 तक ही प्रभावी है, जिसके दृष्टिगत प्राधिकरण द्वारा अवशेष भवनों का शीघ्र आवंटन किया जायेगा। वर्तमान में मै0 मेघा द्वारा अवशेष भवनों हेतु योजना का प्रकाशन कर दिया गया है। ड्रा के समय सचिव, योगेन्द्र कुमार तथा प्रभारी प्रधानमंत्री आवास योजना (शहरी) श्री आशु मित्तल, अधिशासी अभियन्ता उपस्थित थे।