पैसों के खेल में एक चौकी इंचार्ज से परेशान है कई पीड़ित
पैसों के खेल में एक चौकी इंचार्ज से परेशान है कई पीड़ित
महिला ने मुखबिर सहित लगाया चौकी इंचार्ज पर आरोप
फ़टे हुए सर एवं कपड़ों में चौकी पर पहुंची महिला को इंचार्ज ने भगाया
कप्तान के आदेश पर हुआ था मुकदमा दर्ज
बरेली। जहां लगातार कोहाड़ापीर चौकी पर आरोप लगाए जा रहे हैं वही गुलाबनगर बानखाना के रोजे वाली गली निवासी गजाला उर्फ शबीना ने अपने पति के साथ वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के समक्ष पेश होकर चौकी इंचार्ज पर आरोप लगाया है इस महिला ने भी बताया कि प्रॉपर्टी को लेकर जेठ के बेटों ने उसके साथ बुरी तरह मारपीट की थी जिसमें बीच सड़क उसके कपड़े भी फाड़ दिए थे इतना ही नहीं महिला को गंभीर चोटें आई साथ ही उसका एक हाथ भी टूट गया जब वह कोहाड़ापीर चौकी पहुंची तो वहां से उसे भगा दिया गया जिसके बाद उसके परिजन गोदी में उठाकर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के समक्ष पेश हुए तब कहीं कप्तान के आदेश पर मुकदमा कायम किया गया परंतु चौकी इंचार्ज ने आरोपियों के साथ सांठगांठ कर ली है । इस महिला ने भी आरोप लगाया है कि आरोपी खुलेआम चौकी में बैठकर एलानिया धमकियां दे रहे हैं कि हमारा कोई कुछ नहीं बिगाड़ सकता क्योंकि एफआईआर में आरोपियों के साथ एक मुखबिर का नाम भी दर्ज किया गया है उनका कहना है कि मुखबिर की चौकी में पूरी सांठगांठ है इसलिए हमारा कोई कुछ नहीं बिगाड़ सकता जबकि पीड़ित के घर में घुसकर सारा सामान तोड़ दिया गया था एवं कपड़े फाड़ कर अश्लील हरकतें भी की गई थी आरोप है कि चौकी ने मोटी रकम खाकर मामला रफा-दफा करवाने की आरोपियों से बात की है महिला ने वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक से मांग की है कि आरोपियों की अति शीघ्र गिरफ्तारी की जाए और मामले की अपने स्तर से जाँच की जाय।
*वही कप्तान साहिब आपके आदेश को पलीता लगा रही कोहाड़ापीर चौकी*
आरोपियों के साथ पीते हैं इन्चार्ज चाय
दबंगो के हौंसले बुलंद, बोले थाना,चौकी हमारी जो उखाड़ सको उखाड़ लो
बरेली। थाना प्रेम नगर क्षेत्र की कोहाड़ापीर चौकी पहली बार सुर्खियों में है वह इसलिए नहीं की वहां अच्छे काम हो रहे हैं या फिर वहां घटनाएं ज्यादा हो रही है बल्कि आरोप यह है कि पुलिस आरोपियों के साथ सांठगांठ कर लगातार पीड़ितों को परेशान कर रही है। चौकी के अंतर्गत खुदा बख्श मस्जिद वाली गली निवासी एक महिला ने वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक को प्रार्थना पत्र देते हुए चौकी इंचार्ज की शिकायत की है कि वह आरोपियों के साथ बैठकर चाय नाश्ता कर रहे हैं पीड़िता ने बताया की उसके साथ हुई घटना के संबंध में 25 मई को मुकदमा संख्या 214 बटा 2021 बनाम सुभान आदि के विरुद्ध थाना प्रेमनगर में दर्ज कराया था परंतु कोहाड़ापीर चौकी पुलिस ने आरोपियों के साथ सांठगांठ कर ली है एवं प्रार्थनी के प्रार्थना पत्र जो कि 5 मई को चौकी में दिया था उस पर भी कार्रवाई नहीं की जबकि वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के हस्तक्षेप के बाद 25 मई को 10 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया था महिला ने आरोप लगाया है कि जब से मामला दर्ज हुआ है पुलिस कोई कार्रवाई नहीं कर रही बल्कि चौकी पुलिस आरोपियों के घर जाती तो है परंतु घर के बाहर खड़े होकर चाय नाश्ता करके वापस आ जाती है और आरोपी इंचार्ज के साथ खुलेआम घूम रहे हैं वह बदमाश किस्म के व्यक्ति हैं एवं राजनीतिक दबाव के कारण पुलिस ग्रिफ्तार नहीं कर रही आरोपियों का कहना है कि पीड़िता ने एफ आई आर तो कप्तान के आदेश पर करवा दी परंतु चौकी तो हमारी है। आरोपियों का खुलेआम कहना है कि इस मामले में तुम कुछ भी कर लो इंचार्ज जल्द ही एफआर लगा कर मामला रफा-दफा कर देंगे क्योंकि 30 से 40 लोगों के शपथ पत्र जमा कर दिए गए हैं पीड़िता ने प्रार्थना पत्र देते हुए आरोप लगाया है कि वह आरोपियों से मिल गए हैं किसी अन्य को इस मामले की जाँच अति शीघ्र दी जाए एवं क्योंकि जान माल का खतरा है इसलिए गिरफ्तारी कराई जाय।