सरकार के विभिन्न मंत्रालयों विभागों द्वारा संचालित योजनाओं की विस्तार पूर्वक जानकारी
सरकार के विभिन्न मंत्रालयों विभागों द्वारा संचालित योजनाओं की विस्तार पूर्वक जानकारी
बरेली। जिला स्तरीय पड़ोस युवा संसद कार्यक्रम का आयोजन 27 दिसम्बर को संजय कम्युनिटी हॉल में किया गया। युवा कार्यक्रम खेल मंत्रालय भारत सरकार नेहरू युवा केन्द्र द्वारा युवाओं को केंद्र व राज्य सरकार के विभिन्न मंत्रालयों विभागों द्वारा संचालित योजनाओं एवं कार्यक्रमों के बारे में विस्तार पूर्वक जानकारी प्रदान करने हेतु पड़ोस युवा संसद कार्यक्रम का आयोजन पूर्वान्ह 10 बजे से संजय कम्युनिटी हाल में किया गया। जिला युवा अधिकारी पुष्पा सिंह के निर्देशन में समस्त कार्यक्रम को संचालित किया गया।जिसमें जिले के प्रत्येक विकास खंड के 15 -29 आयु वर्ग 1500 से अधिक ग्रामीण युवक/युवतियो ने प्रतिभाग किया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में मुख्य विकास अधिकारी चंद्र मोहन गर्ग, भाजपा सह कोषाध्यक्ष संजीव अग्रवाल व समाज सेविका कीर्ति कश्यप उपस्थित रही। कार्यक्रम का संचालन प्रख्यात कवि रोहित राकेश ने किया । इसके साथ ही चार सत्रों में अलग अलग विभागो के अधिकारी जैसे परियोजना निदेशक तेजवंत सिंह,जिला विकास अधिकारी चंद्र प्रकाश श्रीवास्तव, जिला प्रोवेशन अधिकारी नीता अहिरवार , गंगा राम श्रम एवं रोजगार उपायुक्त, अपर जिला कृषि अधिकारी यशलाल सिंह ने सभी युवाओं को अपने विभागो के द्वारा चलाई जा रही योजनाओं को बताया। कार्यक्रम में राजेश्वरी मीना और मोहित शर्मा ने सभी व्यवस्थाओं को सुचारू रूप से संचालित किया। युवा संसद में विभिन्न विकासात्मक विभागों के अधिकारियों/विभागाध्यक्ष/ प्रमुखों को सन्दर्भदाता के रूप में इस आशय के साथ आमंत्रित किया गया है कि वे अपने विभाग द्वारा संचालित विभिन्न कार्यक्रमों/योजनाओं के संबंध में प्रधानमंत्री एव मुख्यमंत्री के विचारों को एल ई डी स्क्रीन के माध्यम से प्रदर्शित भी किया गया। कार्यक्रम में प्रेमलता सिंह, सभी विकास खंडों के एनवाईवी हरिओम, सुमिता, राजवती,अनीता,किरण,विशाल,अरबाज,अमित,सुनील, हरवेंद्र उपस्थित रहे।