ट्रेन की चपेट में आए कई वाहन हादसे में पाँच की मौत
सूचना मिलते ही मौके पर पहुँचे एडीजी
आखिर किसकी गलती, अधिकारी करेंगे जाँच
बरेली। थाना कटरा क्षेत्र मैं हुलास नगर रेलवे क्रॉसिंग पर ट्रेन अन्य वाहनों में इतनी जबरदस्त बढ़त हुई कि 5 लोगों की मौत हो गई घटना की जानकारी मिलते ही एडीजी जोन अविनाश चंद्र ने घटना स्थल का निरीक्षण किया इस अवसर पर उन्होंने संबंधित अधिकारियों से राहत एवं बचाव कार्य के बारे में जानकारी की साथ ही यातायात को सुचारू रूप से व्यवस्थित करने के लिए निर्देश दिए। तड़के हुए भीषण रेल हादसे की सूचना मिलते ही एडीजी जोन बरेली घटनास्थल का निरीक्षण करने पहुंचे। बता दें कि बताया जा रहा है कि क्रासिंग का फाटक खुला रह जाने पर ट्रेन ने कई गाड़ियों को टक्कर मार दी थी जिसकी वजह से कई जाने भी चली गईं। दरअसल लखनऊ चंडीगढ़ एक्सप्रेस से हुलासनगर रेलवे क्रासिंग पर एक बड़ा हादसा हो गया ,पांच की मौत हो गई इंजन पटरी से उतर गया ट्रेन भी पलटने से बच गई ट्रेन के दोनों ड्राइवर भी घायल हुए हैं। एडीजी ने बताया कि जानकारी करने पर चालक ने बताया है कि लखनऊ चंडीगढ़ एक्सप्रेस ट्रेन डाउन लाइन पर बिलपुर स्टेशन से ग्रीन सिंगनल मिलने पर हुलासनगर रेलवे क्रासिंग की तरफ बढ़ी थी ट्रेन स्पीड में थी,ग्रीन सिग्नल था,आगे जाकर फाटक पर रेलगाड़ी से अचानक ट्रैक पर ट्रेक्टर ट्राला, एक ट्रक,एक डीसीएम गाड़ी व दो बाइक चपेट में आ गए बाइक समेत अन्य वाहन देख ड्राइवर कुछ समझ नहीं पाए और ट्रेन ट्रैक पर मौजूद वाहनों से टकरा गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि वाहनों के परखचे उड़ गये, ड्राइवर ने ट्रेन के इमरजेंसी ब्रेक लगाए। ट्रेन के इंजन में ट्रक की बॉडी का चेसिस फंस गया। इससे ट्रेन का इंजन कुछ दूरी पर जाकर ट्रैक से उतर गया। जबर्दस्त हादसे में बाइक सवार समेत चार की मौके पर मौत हो गई जबकि दो लोगों को बरेली के सिद्धिविनायक हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया वहां भी एक मौत होने की सूचना है।इस दुर्घटना एक बच्चे समेत पांच लोगों की मौत हुई है।
अधिकारी मौके पर पहुँचे लापरवाही चूक कहां हुई गम्भीरता से हो रही जांच
एडीजी अविनाश चन्द्र ने बताया कि शाहजहांपुर कर डीएम एसपी समेत सभी सधिकारी तत्काल मौके पर पहुंचे थे,ट्रेन के चालक ने ट्रेन को कंट्रोल किसी तरह कर लिया नहीं तो औऱ भी बड़ा हादसा हो सकता था,उन्होंने कहा कि डीआरएम इस पूरे मामले में पड़ताल कराएंगे टीम का गठन कराकर और लापरवाही कहाँ हुई इस पर जाँच कर एक्शन लिया जाएगा। उदर हादसे की जानकारी मिलने पर रेलवे, आरपीएफ और शाहजहांपुर व बरेली प्रशासन में खलबली मच गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने स्थिति संभाली और बाधित ट्रैक से मलबा हटवाया। ट्रेन के ड्राइवर बता रहे हैं कि ग्रीन सिंगनल मिलने पर बिलपुर स्टेशन से ट्रेन आगे बढ़ी थी।