Tuesday, 20-10-2026
नमस्कार हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेसा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91-9997782004 , हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें | अन्य शहरों की ख़बरें देने के लिए एवं रिपोर्टर बनने के लिए संपर्क कर सकते है (संपादक : अरविन्दर सिंह मिक्की) मोबाइल नंबर : +91-9997782004

भाजपा का एक शिष्टमंडल कोविड से उत्पन्न समस्याओं के लिये डीएम से मिला

बरेली।         कोविड-19 की दूसरी लहर से उत्पन्न समस्याओं एवं उनके समाधान को लेकर शनिवार को भारतीय जनता पार्टी का एक शिष्टमंडल जिलाधिकारी नीतीश कुमार से मिला एवं उनसे कई बिंदुओं पर चर्चा की जिस में तय हुआ कि अतिशीघ्र ही शासन स्तर से बरेली को आक्सीजन की आपूर्ति बढ़ाकर 24 से 40 मीट्रिकटन कराई जाएगी एवं आपूर्ति के बढ़ते ही 100 से अधिक बेड तुरंत ही जनता की सेवा में मुहैया करा दिए जाएंगे जिलाधिकारी ने बताया रेमडिसिवर इंजेक्शन पर्याप्त मात्रा में उपलब्ध है एवं उनकी मॉनिटरिंग के लिए भी एक टीम का भी गठन किया गया है इसके अतिरिक्त वैक्सीनेशन का कार्य भी शनिवार से आरंभ हो चुका है और शीघ्र गति से बरेली में वेक्सिनेशन के कार्य को किया जाएगा। शिष्टमंडल में प्रदेश सह कोषाध्यक्ष संजीव अग्रवाल, महानगर अध्यक्ष डॉ केएम अरोरा, महापौर डॉ उमेश गौतम, शहर विधायक डॉ अरुण कुमार के साथ रहना हुआ।

whatsapp whatsapp