नाबालिग को घर से झूठ बोल कर बुलवाया और कर दिया ब्लात्कार
नाबालिग को घर से झूठ बोल कर बुलवाया और कर दिया ब्लात्कार
पुलिस पर जबरन फैंसले के दवाब का आरोप
बरेली। मीरगंज के थाना शाही गणेशपुर की रहने वाली 16 वर्षीय नाबालिक ने एसएसपी से शिकायत की है कि 20 नवंबर को वह घर पर अकेली थी बाकी अन्य लोग खेत पर काम करने गए थे तभी मोहल्ले के युवक ने आकर बताया कि खाला आपकी अम्मी लकड़ी लेने के लिए खेत पर बुला रही है जब पीड़ित बताई गई जगह पर पहुंची तो गांव का एक अन्य युवक वहां मिला जो जबरन पीड़ित को गन्ने के खेत में ले गया और मुंह बंद करके जबरन बलात्कार किया जब पीड़ित ने रोते हुए घर पहुंच कर माता पिता को घटना की जानकारी दी तब परिवार दुनका चौकी पहुंचे परंतु पुलिस ने मामला तो दर्ज किया अब दरोगा एवं आरोपी के परिवार वाले जबरन फैसले का दबाव डाल रहे हैं फैसला ना करने पर जान से मारने की धमकी दे रहे हैं पीड़ित ने बताया कि 6 दिसंबर को न्यायालय आई हुई थी प्रार्थिनी के घर पर चौकी इंचार्ज पहुंचे एवं पीड़िता के बारे में पूछा जब परिवार ने बताया कि वह न्यायालय गई हुई है तब अभद्र व्यवहार करते हुए बताया कि उसके बयान होने थे मैं यहां से चली कैसे गई पीड़ित ने एसएसपी से अपने समक्ष 161 के बयान दर्ज कराने की बात कही है