जल, जीव और जंगल के बिना प्रकृति अधूरी है: पारस एनजीओ
जल, जीव और जंगल के बिना प्रकृति अधूरी है: पारस एनजीओ
बरेली। पारस एजुकेशनल सोसायटी उत्तर प्रदेश के कार्यालय सैनिक कॉलोनी में एक बैठक का आयोजन किया गया जिसकी अध्यक्षता पारस एजुकेशनल सोसाइटी के प्रबंधक प्रतिपाल सिंह (बंटी ठाकुर ) ने की जिसका संचालन श्रवण गुप्ता ने किया जिसमें सोसाइटी के प्रबंधक प्रतिपाल सिंह ने कहा विश्व प्रकृति संरक्षण दिवस के अवसर पर विलुप्त होते जीव जंतुओं के संरक्षण तथा वनस्पतियों व पर्यावरण की रक्षा का संकल्प लें और अधिक से अधिक वृक्षारोपण करें। इसलिए हम सबको इस विश्व प्रकृति संरक्षण दिवस के अवसर पर अपना योगदान सुनिश्चित करें और भविष्य में तय करें कि शुभ अवसर के मौके पर पौधारोपण अवश्य करेंगे इसके लिए हम ऐसी जगह सुनिश्चित करें की उस पौधे की देखभाल हो सके किसी इसी से हम प्रकृति को स्वच्छ और स्वस्थ सुंदर बना सकते हैं सोसाइटी की प्रदेश उपाध्यक्ष अर्चना सिंह ने कहा हम सब अधिक से अधिक पौधरोपण करें और उनकी देखभाल करें प्रकृति को बचाना है तो वृक्ष लगाना है क्योंकि वृक्षों में बहुत कुछ देता है इसलिए हमें भी उसकी देखभाल करनी चाहिए। बैठक में मुख्य रूप से प्रबंधक प्रतिपाल सिंह बंटी ठाकुर श्रवण कुमार गुप्ता प्रमोद रघुवंशी विवेक अर्चना सिंह धीरज कुमार सोनू अरोड़ा आलोक सिंह आदि लोग मौजूद रहे।