राष्ट्रीय अध्यक्ष की पैरवी में एसएसपी से बने कार्यकर्ता
राष्ट्रीय अध्यक्ष की पैरवी में एसएसपी से बने कार्यकर्ता
सर्व समाज संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष से कोहरे कागज पर साइन करवाना चाहती है पुलिस
बरेली। सर्व समाज संगठन के जिला अध्यक्ष जाहिद हसन के नेतृत्व में तमाम कार्यकर्ताओं ने एसएसपी से मिलकर शिकायत की है कि उनके राष्ट्रीय अध्यक्ष हाफिज फैजान रजा से इज्जत नगर पुलिस कोहरे कागज पर हस्ताक्षर करवाना चाहती है। जाहिद हसन ने बताया हाफिज फैजान रजा पर राजनीतिक कारणों में हिंदू धर्म के एक व्यक्ति पर ध्यान देने की बात पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया था जिसके बाद फैजान रजा ने पुलिस में खुद आत्मसमर्पण किया था और उसके बाद जमानत भी हो चुकी है एवं माफीनामा भी लिखा जा चुका है परंतु इज्जत नगर के दरोगा इशरत अली फैजान रजा के घर जाकर लगातार दबाव बना रहे हैं और कोहरे कागज पर हस्ताक्षर लेना चाहते हैं जाहिद हसन के मुताबिक फैजान रजा के परिजनों का आरोप है की पुलिस लगातार कह रही है कि जिस दिन फैजान मिल गया उस दिन इतने केस लगाएंगे की जमानत भी नहीं हो पाएगी। सभी कार्यकर्ताओं ने एसएसपी से मांग की है कि मामले की उच्च जांच की जाए जिससे किसी का भी उत्पीड़न ना हो। एसएसपी से मिलने वालों में जाहिद हसन के साथ नरेश पाल पंकज सिंह सोयाब अली शाहरुख अल्वी जुनेद अली सलीम शाहिद अली हसन अब्दुल सलाम आदि उपस्थित रहे