कोरोना काल के चलते निर्धन के विवाह में दिया समान
बरेली। जनहित में कोरोना काल के दौरान निर्धन कन्या के विवाह में विवाह संबंधित सामान देकर समाजसेवी रजनीश सक्सेना एवं संगठन परिवार ने किया सही मायनों में समाजसेवा को सार्थक गुलशन आनंद (मुख्य अतिथि) ऑल इंडिया रियल फ़ॉर कल्चरल,एजुकेशनल, वेलफेयर सोसायटी एवं माँ गँगा बचाओ वेलफेयर सोसायटी परिवार की और से जनहित में डेलापीर निवासी एक निर्धन कन्या के विवाह में विवाह संबंधित उसकी जरूरतों का सामान रजनीश सक्सेना की अध्यक्षता में एवं वरिष्ठ भाजपा नेता एवं सरंक्षक गुलशन आनंद के मुख्य आतिथ्य में संस्था कार्यालय एकता नगर, पर लड़की की माँ एवं परिजनों की उपस्थिति में विवाह संबंधी सामान दिया गया। जनहित में इस महाप्रयोजन में सरंक्षक सी एल शर्मा,डॉ. मनीष टंडन,सौरभ मेहरोत्रा,रो.सुनील शर्मा, अश्विनी ओबरॉय, राजेन्द्र गुलाटी,सी. ए. विनीश अरोरा के साथ अमर सिंह परमार,डॉ. सरताज हुसैन,मुकेश तिवारी,अमित शुक्ला,नंदा अग्रवाल, सुधा सक्सेना, रचना सक्सेना, प्रतिभा जौहरी,डॉ. मीनाक्षी चंद्रा, राशि पाराशरी,चेतना सक्सेना,संदीप सक्सेना,साहिल सक्सेना, धीरज कुमार, आदि का महत्वपूर्ण योगदान रहा।