डीएम बोले हटाओ तारों के गुच्छे, केबिल व जरनेटर के तारों से बिजली विभाग परेशान
डीएम बोले हटाओ तारों के गुच्छे, केबिल व जरनेटर के तारों से बिजली विभाग परेशान
बिजली के खम्भों से नहीं हटे प्राइवेट तार तो होगी कार्यवाही
बरेली। बिजली के तार गिरने से हो रहे हादसों को लेकर जिला अधिकारी ने बिजली विभाग को पोल से तारों के गुच्छों को हटाने के निर्देश दिये थे। उपखंड कुतुबखाना तथा सिविल लाइन के अंतर्गत उपकेंद्र कुतुबखाना एवं उपकेन्द्र सुभाषनगर से संबंधित तिलक कॉलोनी,शास्त्री मार्केट ,कन्हैया लाल गली ,गली आर्य समाज, कटरा मानराय से संबंधित विभिन्न श्रोतो से प्राप्त विद्युत पोलो पर उलझे तारो अथवा तारो के गुच्छों की शिकायतों के निस्तारण के संबंध में अधिक्षण अभियंता विकास सिंघल के निर्देशन में अभियान चलाया गया। अभियान के अंतर्गत पहले चरण में उक्त क्षेत्रों के लगभग 5 विद्युत खम्बो पर कार्य किया गया जिसमे अवर अभियंता मनीष गुप्ता एवं अवर अभियंता मंजीत सिंह की टीम द्वारा विद्युत तारो के उलझन को सुव्यवस्थित कर सभी निष्प्रयोज तारो को हटा दिया गया।विद्युत खंबे को लगाने का कार्य जल्द सुनिश्चित किया जाएगा। उपखंड अधिकारी कुतुबखना व सिविल लाइन लाइन गौरव शर्मा ने बताया की उपकेन्द्र के अंतर्गत शेष क्षेत्रों गली आर्य समाज ,कटरा मानराय तथा अन्य जगहों को चिन्हित किया जा रहा है जहा विद्युत तारो का जंजाल सुधारे जाने की आवश्यकता है एवम अभियान के अगले चरण में आगामी एक सप्ताह में शेष कार्य कर लिए जाएंगे। तड़के सुबह स्थलीय निरीक्षण में यह भी पाया गया की गली आर्य समाज में मीनाक्षी साड़ी की दुकान के सामने तथा कन्हैया लाल गली एवम उपकेंद्र के अंर्तगत अन्य जगहों पर जनरेटर तथा डिश के तारो की निजी एजेंसियों द्वारा नियमो को ताक पर रखते हुए तारो के जंजाल बना दिए गए है जिसमे बहुत सारी केबल निष्प्रयोज, अवैध तथा कम सुरक्षित है। इन जेनरेटर अथवा डिश केबिल से उत्तर प्रदेश पॉवर कॉर्पोरेशन बिजली विभाग का संबंध नही है वरन विद्युत पोलो पर अवैध रुप से बांधे गए इन तारो के जंजाल को साफ करने हेतु आवश्यक नियमानुसार कार्यवाही की जा रही है। संबंधित अवर अभियंता को कार्यवाही के आदेश के साथ ऐसी सभी एजेंसियों को सर्वप्रथम अखबार के माध्यम से यह नोटिस एवम अपील भेजी जा रही है की बिजली के खंबे से तत्काल अपने जनरेटर अथवा डिश के तारों को हटा लेवे अन्यथा की दृष्टि में नियमानुसार कार्यवाही भी की जा सकती है।क्षेत्र वासियों से यह भी अनुरोध है की किसी प्रकार का धागा ,रस्सी अथवा पोस्टर इत्यादि भी विद्युत खम्बो पर न बांधे इससे दुर्घटना होने का खतरा हो सकता है। वही उपकेंद्र मिशन पर नव तैनात अवर अभियंता विकेश द्वारा एवं उपकेन्द्र सुभाषनगर अवर अभियंता मंजीत द्वारा यार्ड की सफाई का कार्य किया भी कराया गया।सभी सम्मानित उपभोक्ताओं से यह भी अपील है की उपकेंद्र के संपर्क नंबर अथवा 1912/18001800440 से मेंटेनेंस कार्य की सूचना प्राप्त होने पर कृपया धैर्य बनाए रखे ,विद्युत विभाग इस समय में विद्युत व्यवस्था सुचारू करने हेतु पूरी तरह से तत्पर है।