Saturday, 15-08-2026
नमस्कार हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेसा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91-9997782004 , हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें | अन्य शहरों की ख़बरें देने के लिए एवं रिपोर्टर बनने के लिए संपर्क कर सकते है (संपादक : अरविन्दर सिंह मिक्की) मोबाइल नंबर : +91-9997782004

अशोका फोम परिवार से 50 लाख की फिरौती मांगने वाला सलाखों के पीछे

अशोका फोम परिवार से 50 लाख की फिरौती मांगने वाला सलाखों के पीछे


पहले भी खा चुका है तिहाड़ जेल की हवा



बरेली।       अबला का चीर हरण करने के मामले में तिहाड़ जेल की हवा खा चुके अपराधी को यूपी पुलिस ने एक बार फिर सबक सिखाया है। इस बार शहर के अशोका फोम परिवार से फिरौती मांगने के आरोप में इस अपराधी को गिरफ्तार कर सलाखों के पीछे पहुंचाया गया है। दरअसल, अशोका फोम परिवार के सदस्य नवीन गोयल के मोबाइल पर व्हाट्सएप काॅल एवं वाइस काॅल के माध्यम से बरेली के ही सुभाषनगर थाना अंतर्गत बीडीए काॅलोनी में किराये के घर में रह रहे शिवम सिंह पुत्र हरपाल सिंह ने धमकी भरी काॅल की। फिरौती में 50 लाख रूपये की डिमांड की। मूल रूप से शास्त्रीनगर थाना प्रेमनगर  के निवासी शिवम सिंह ने नमन गोयल को धमकाते हुए फिल्मी स्टाॅइल में कहा कि दिल्ली के गैंगस्टर गैंग का गुर्गा नीरज तिवारी बोल रहा हूँ। यदि 50 लाख रुपये फिरौती में नहीं दिये तो पूरे परिवार की हत्या कर देगा। अशोका फोम परिवार को दहशतजदा करते हुए शिवम सिंह ने अवैध असलाह तमंचे के साथ अपनी फोटो नमन को भेजीं। साथ ही बैंक पासबुक की छायाप्रति भी भेजी, ताकि धमकीभरी काॅल से डरकर अशोका फोम परिवार उसे 50 लाख रुपये की फिरौती दे दे। मामला संज्ञान में आते ही बरेली के एसएसपी रोहित सिंह सजवाण व एसपी सिटी रविन्द्र कुमार ने शहर कोतवाल पंकज पंत को मामले में धारा 304,504,507 आईपीसी के तहत एफआईआर दर्ज कराने के साथ ही बदमाश को गिरफ्तार करने में एसओजी टीम के साथ जुटाया। शहर कोतवाल पंकज पंत ने कोतवाली बरेली पुलिस तथा एसओजी टीम के साथ मिलकर मोबाइल नंबर तथा बैंक पासबुक के खाता नंबर आदि साक्ष्यों के आधार पर सर्विलांस की मदद से लोकेशन ट्रेस करते हुए शिवम सिंह को सिविल लाइन्स क्षेत्र से गिरफ्तार कर लिया। उसके पास से पुलिस टीम ने दो तमंचे, एक पिस्टल, चार कारतूस बरामद किये हैं। उसे सलाखों के पीछे पहुंचाया गया है। यूपी पुलिस ने बताया है कि शिवम सिंह छेड़छाड़ के आरोप में तिहाड़ जेल की हवा खा चुका है। इंटरनेट के जरिये अशोका फोम परिवार के सदस्य नमन गोयल का मोबाइल नंबर हासिल कर लिया था। बरेली के एसपी सिटी आईपीएस रविन्द्र कुमार के मुताबिक, पकड़े गए अपराधी शिवम सिंह ने रामपुर गार्डन सिविल लाइंस कोतवाली बरेली के रहने वाले अशोका फोम परिवार के सदस्य नमन गोयल को दो जून की शाम में धमकी भरीकाॅल करते हुए कहा था कि यदि पुलिस में सूचना दी तो अंजाम भुगतोगे। शिवम सिंह की क्राइम हिस्ट्री खंगाली जा रही है। शिवम सिंह की धरपकड़ में इंस्पेक्टर कोतवाली पंकज पंत के नेतृत्व में एसआई प्रवीण कुमार एसआई दीपक कुमार, कोतवाली थाना पुलिस के आरक्षी बलबेंद्र सिंह व योगेश कुमार तथा एसओजी टीम के जयप्रकाश और अनिल प्रेमी शामिल रहे। बरेली में इससे पहले भी धमकीभरी काॅल आती रही हैं। अपराधियों ने मेयर उमेश गौतम को भी धमकीभरी काॅल की थी। इससे भी बड़ा दुस्साहस अपराधियों ने तब किया जब एडीजी जोन कार्यालय में टेलीफोन ड्यूटी पर तैनात आरक्षी को गोली से उड़ाने की धमकी दी गई थी। तत्कालीन एडीजी जोन बरेली प्रेमप्रकाश के निर्देश पर कोतवाली बरेली में एफआईआर दर्ज कर कार्रवाई की गयी थी।

whatsapp whatsapp