मीडिया संस्थानों पर आयकर विभाग द्वारा छापेमारी के विरोध में पत्रकारों ने दिया ज्ञापन
मीडिया संस्थानों पर आयकर विभाग द्वारा छापेमारी के विरोध में पत्रकारों ने दिया ज्ञापन
बरेली। उत्तर प्रदेश श्रमजीवी पत्रकार यूनियन ने मीडिया संस्थानों पर आयकर विभाग द्वारा बदनीयती से की गई छापेमारी के विरोध में बरेली जिला अध्यक्ष शहज़ाद अली के नेतृत्व में महामहिम राष्ट्रपति को संबोधित
जिलाधिकारी कार्यालय पर सिटी मजिस्ट्रेट मदन कुमार को ज्ञापन दिया जिला अध्यक्ष शहज़ाद अली संपादक दैनिक युवा हस्ताक्षर ने कहा।
लोकतंत्र के चौथे स्तंभ पर दबाव बनाने को मीडिया संस्थानों पर आयकर विभाग द्वारा बदनीयती से की गई छापेमारी का विरोध करते है 22 जुलाई को आयकर विभाग ने समाचार पत्र और भास्कर समूह के दफ्तरों व घरों पर छापेमारी की है। यह कार्यवाही मीडिया की आवाज को दबाने का प्रयास है । दरसल कोविङ -19 के संक्रमण के दौरान आम लोगों की तकलीफो को उजागर करने के कारण बदला लेने के मकसद से यह कार्यवाही की गई है । हम सभी पत्रकारगण आयकर विभाग व प्रर्वतन निदेशालय के इस कदम की निन्दा करते है । साथ ही माँग करते है कि किसी के इशारे पर इस पद पर एवं अधिकारो का दुरूपयोग कर मीडिया को उत्पीड़ित करने वालो के खिलाफ कठोर कार्यवाही की जायें , जिससे प्रेस की आजादी सुरक्षित रह सके और भविष्य में भारत जैसे लोकतांत्रिक देश में पद एवं अधिकारों के दुरूपयोग की कोई हिमाकत न कर सकें । ज्ञापन के दौरान पीलीभीत से सुधीर दिक्षित, नवगंज से रियाज अहमद , एम• शकील अंजुम,संतोष , सुधीर , नईम खान , बचन सिंह , राजेश खुराना , निजामुद्दीन, राहुल सक्सेना, फैजान शमसी,तरुण सूरी,विनय चौहान, फहीम रजा, अरुण मौर्य, शीतल सक्सेना, अशोक गुप्ता, मनोज कुमार, प्रवीण शर्मा, नाजिम, मु•स्वाले, संतोष लायल, मुकेश भारती, कवी कश्यप आदि शामिल रहे ।