बदायूँ रोड पर पुलिस के सामने डॉक्टर पर हमला
बिन नम्बर की काली स्कॉर्पियो पर आए थे हमलावर
बरेली। अस्पतालों में बेड की कमी होने से आए दिन हमले हो रहे हैं कहीं ऑक्सीजन कमी को लेकर तो कहीं डॉक्टरों की लापरवाही के आरोप लगाए जा रहे हैं परंतु शनिवार को थाना सुभाषनगर स्थित दया अस्पताल में बिना नंबर की काली स्कॉर्पियो से आए कुछ लोगों ने अस्पताल के एमडी डॉक्टर दीपक गुप्ता पुत्र स्वर्गीय मुकुट राम गुप्ता पर हमला बोल दिया इससे पहले वहां स्थित लोग कुछ समझ पाते किसी ने पुलिस को सूचना दे दी और मौके पर पुलिस पहुंच गई परंतु हमलावरों ने महिला पुलिस कांस्टेबल के सामने ही अभद्र भाषा का प्रयोग करते हुए डॉक्टर पर फिर से हमला बोल दिया जिसको लेकर डॉ दीपक गुप्ता ने थाना सुभाष नगर में उन लोगों पर मुकदमा दर्ज कराया है। डॉ दीपक गुप्ता ने बताया की दोपहर लगभग 12:00 बजे जब वह अपने स्टाफ के साथ भर्ती मरीजों को देख रहे थे तभी बिना नंबर की काली स्कॉर्पियो पर 7 से 8 लोग किसी मरीज को भर्ती कराने के लिए लाए थे परंतु अस्पताल में बेड खाली ना होने की वजह से मरीज का इलाज होने में अपनी असमर्थता व्यक्त की जिस पर सभी लोग डॉक्टर एवं स्टाफ पर हमलावर हो गए। डॉक्टर ने बताया कि पूरी घटना सीसीटीवी में भी कैद हो गई है जबकि किसी हमलावर का नाम डॉक्टर को नहीं पता एवं स्कॉर्पियो पर नंबर भी नहीं था पर लोगों के खिलाफ एफ आई आर दर्ज की गई है