Tuesday, 20-10-2026
नमस्कार हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेसा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91-9997782004 , हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें | अन्य शहरों की ख़बरें देने के लिए एवं रिपोर्टर बनने के लिए संपर्क कर सकते है (संपादक : अरविन्दर सिंह मिक्की) मोबाइल नंबर : +91-9997782004

प्रेमनगर के गाँधी पुरम में हुई डकैती

पड़ोसी ने पकड़ा तो बोले लुटेरे मांगने आए थे अपने 80 हजार

वाईफाई सही करने के बहाने से घर में घुसे थे लुटेरे



पुलिस कर रही मामले की जांच, इंस्पेक्टर का दावा 10 दिन में कर दूंगा खुलासा 



 बरेली। घर में वाईफाई सही करने घुसे बदमाशों ने व्यापारी के परिजनों को बंधक बना लिया। इसके बाद करीब ढाई लाख रुपये की लूट करने के बाद आरोपी घर से भाग गए। चीखपुकार की आवाज सुनकर पहुंचे रिटायर्ड दरोगा से बदमाशों ने कहा कि गृहस्वामी के बेटे पर उनके 80 हजार रुपये हैं। उन्हें ही वसूलने के लिए आए थे। इस पर उन्होंने छोड़ दिया। इसके बाद बदमाश भाग गए। परिजनों के मुताबिक घर में सात बदमाश घुसे थे। चार बदमाशों के फोटो सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गए हैं। घटना की जानकारी मिलने के बाद एसपी सिटी रविन्द्र सिंह, सीओ प्रथम दिलीप सिंह और इंस्पेक्टर प्रेमनगर पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और घटना की जानकारी की। 

प्रेमनगर थाना क्षेत्र के गांधीनगर फेस टू में मनोज गुप्ता का परिवार रहता है। उनका व्यापार और जमीन शीशगढ़ में है। मनोज और उनका बड़ा बेटा आशू शीशगढ़ में थे। जबकि गांधीनगर में उनकी पत्नी आदेश, बेटी सिमरन और छोटा बेटा सूर्यांश था। मनोज की पत्नी ने बताया कि रात आठ बजे के करीब उनके घर में तीन लोग आए और कहा कि वे लोग वाईफाई सही करने के लिए आए हैं। वाईफाई सही करने बाहने बदमाशों ने अपने अन्य साथियों को घर में बुलाया लिया। इसके बाद आरोपियों ने मनोज की पत्नी, बेटी और छोटे बेटे को तमंचे की नोक पर ले लिया। मनोज की पत्नी ने बताया कि बदमाश उनसे सोने की दो चूड़ी, चेन, टॉप्स और दो अंगूठियां लूट लिए। इसी दौरान मनोज गुप्ता की बहन की बेटी आयुषी उनके घर पर आ गई। जब उसने घर के अंदर का माहौल देखा तो उसे शक हुआ और शोर मचा दिया। इसी दौरान पड़ोस में रहने वाले रिटायर्ड दरोगा ने एक बदमाश को पकड़ लिया। जबकि दो घर के अंदर थे। बदमाशों ने कहा कि वे आशू से रुपये लेने के लिए आए हैं। तब उन्होंने छोड़ दिया। और बदमाश भाग गए। घटना के बाद मौके पर एसपी सिटी रविन्द्र कुमार, सीओ दिलीप सिंह, इंस्पेक्टर प्रेमनगर अवनीश यादव पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और घटना का जायजा लिया।

whatsapp whatsapp