नेता जी के जन्मदिवस पर वरिष्ठ समाजवादियों को सामाजिक पुरोधा सम्मान
नेता जी के जन्मदिवस पर वरिष्ठ समाजवादियों को सामाजिक पुरोधा सम्मान
बरेली। समाजवादी पार्टी के संस्थापक एवं राष्ट्रीय संरक्षक जननायक मुलायम सिंह यादव का जन्मदिवस पुराने समाजवादी पुरोधाओं का सम्मान करके मनाया गया। समाजवादी पार्टी के उपजा प्रेस क्लब के अध्यक्ष डा. पवन सक्सेना बरेली सपा प्रवक्ता मयंक शुक्ला मोंटी पूर्व ब्लाक प्रमुख आदेश सिंह यादव गुड्डू की ओर से पार्टी के बुजुर्ग समाजवादी नेता, जिन्होंने मुलायम सिंह यादव के साथ लंबे समय काम किया, उनके घरों पर जाकर उनको सामाजिक पुरोधा सम्मान दिया । पूर्व महानगर अध्यक्ष प्रोफेसर जाहिद खान साहब, पूर्व महानगर अध्यक्ष कदीर अहमद साहब, वरिष्ठ समाजवादी नेता लल्लू सिंह यादव , वरिष्ठ समाजवादी नेता बदन सिंह यादव तथा वरिष्ठ समाजवादी नेता महेश पांडे को समाजवादी पुरोधा सम्मान से सम्मानित किया गया। इस अवसर पर उद्धमी एवं पत्रकार
डॉ राजेश शर्मा, आशीष जौहरी महानगर सचिव सम्युन खान, भुवनेश यादव प्रधान, महानगर उपाध्यक्ष इशरफील राशिमी, सैयद आजम अली,. सैयद अलमान अली समेत बड़ी संख्या में समाजवादी पार्टी के नेता व कार्यकर्ता मौजूद थे।