Tuesday, 20-10-2026
नमस्कार हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेसा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91-9997782004 , हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें | अन्य शहरों की ख़बरें देने के लिए एवं रिपोर्टर बनने के लिए संपर्क कर सकते है (संपादक : अरविन्दर सिंह मिक्की) मोबाइल नंबर : +91-9997782004

जन्म जन्म मोहे दीजिए बरसाने को वास

जन्म जन्म मोहे दीजिए बरसाने को वास



बरेली।      श्री राधा संकीर्तन मण्डल ट्रस्ट के तत्वाधान में 21 दिसंबर से प्रारंभ साप्ताहिकी सात शाम श्यामा श्याम के नाम का चतुर्थ दिवस का छटी महोत्सव कार्यक्रम बी डी ए कॉलोनी में सम्पन्न हुआ। प्रारंभ मण्डल के महामंत्री अनुज अग्रवाल ने श्री गणेश स्तुति एवम पधारो राधा संग सरकार गाकर किया। राजू गुलाटी ने मुझे अपना बना लो नंदलाल पुजारी हूं तेरा विवेक अग्रवाल ने हम जिंदगी लुटाने आए है तेरे दर पर, श्री राधा मेरी स्वामिनी मैं राधा जु को दास जन्म जन्म मोहे दीजिए बरसाने को वास  , दिनेश शर्मा ने करुणामयी कृपामयी मेरी दयामयी राधे, शिव चावला ने ये मोहन है सभी को मुस्कराकर लूट लेते है। आदि भजनों से भक्तों को भाव विभोर कर दिया। रिशुल अग्रवाल ने बताया की कल का कार्यक्रम  गिरिराज महोत्सव मॉडल टाउन में होगा। संकीर्तन में वीरेंद्र अग्रवाल, नमो नारायण अग्रवाल , बृजेश अग्रवाल, विनोद अरोड़ा, नीता अग्रवाल, मोहिता गुप्ता, अतुल अग्रवाल ,पूजा अग्रवाल शशि अग्रवाल, आदि के अतिरिक्त भारी संख्या में क्षेत्रबासी उपस्थित रहे।

whatsapp whatsapp