दो दिवसीय 'टेक्नोत्सव' का रंगारंग समापन
दो दिवसीय 'टेक्नोत्सव' का रंगारंग समापन

बरेली। जी आर एम स्कूल में चल रही दो दिवसीय विज्ञान प्रदर्शनी 'टेक्नोत्सव' का रंगारंग समापन हुआ। आईवीआरआई के पूर्व निदेशक डॉ आर के सिंह पुरस्कार वितरण व समापन समारोह के मुख्य अतिथि रहे। प्रधानाचार्य रणवीर रावत ने मुख्य अतिथि का स्वागत करते हुए सभी से उनका परिचय कराया। विद्यालय की छात्राओं ने शास्त्रीय नृत्य प्रस्तुत कर समां बांधा। ग्रुप ए में अभिनव अहलूवालिया का फार्म ऐड प्रथम तथा दर्श खंडेलवाल का सुपर फ़ूड द्वितीय घोषित हुआ। इसी ग्रुप में दिव्य प्रखर, अक्षत पाठक, कार्तिकेय शर्मा व जैदित्य कुमार के 'स्मार्ट ग्लासेस' को बेस्ट इनोवेशन का ख़िताब मिला। ग्रुप बी में दीपम सक्सेना व वरुण मिश्र के 'स्मार्ट हेलमेट' को प्रथम तथा रिदिमा गुप्ता, अंशिका खंडेलवाल व श्रीगुप्ता के 'अल्फा डिफेंस सिस्टम को बेस्ट इनोवेशन के साथ द्वितीय पुरस्कार मिला। सभी विजेताओं को मैडल व प्रमाण पत्र दिए गए। इस अवसर पर प्रदर्शनी के निर्णायकों विवेक, लुइस, स्वप्निल व मणि को भी प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया। आज बहुत संख्या में अभिभावकों ने विज्ञान प्रदर्शनी का अवलोकन किया।