Tuesday, 20-10-2026
नमस्कार हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेसा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91-9997782004 , हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें | अन्य शहरों की ख़बरें देने के लिए एवं रिपोर्टर बनने के लिए संपर्क कर सकते है (संपादक : अरविन्दर सिंह मिक्की) मोबाइल नंबर : +91-9997782004

कैंट पुलिस को मिली बड़ी कामयाबी दो वाहन चोरों को किया गिरफतार

कैंट पुलिस को मिली बड़ी कामयाबी दो वाहन चोरों को किया गिरफतार



बरेली।       शहर में लगातार चोरी की वारदातें बढ़ रही है जिस को मद्देनजर रखते हुए पुलिस प्रशासन द्वारा चोरों को पकड़ने के लिए विभिन्न प्रयास किए जा रहे हैं। कैंट पुलिस को बड़ी कामयाबी हाथ लगी है , कैंट पुलिस ने दो वाहन चोरों को सात मोटरसाइकिल और एक स्कूटी के साथ गिरफ्तार गिरफ्तार कर लिया है और मुकदमा पंजीकृत कर जेल भेज दिया है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के मार्गदर्शन, पुलिस अधीक्षक नगर एवं क्षेत्राधिकारी नगर प्रथम के पर्यवेक्षण में प्रभारी निरीक्षक कैन्ट द्वारा गठित पुलिस टीम एस आई संजय सिंह फोर्स के साथ शनिवार को दो आरोपी दानिश पुत्र अशफाक नि 0 गली नं 0 01 आदर्श कालोनी नकटिया उम्र करीब 25 वर्ष व इमरान पुत्र मिरखान नि 0 ग्राम उमरिया उम्र 26 वर्ष को आरटीओ ऑफिस के सामने से गिरफ्तार किया गया।आरोपियों की निशादेही पर मारिया फैक्ट्री के पीछे बने खण्डहर मकान से चोरी की 07  मोटरसाइकिल एक स्कूटी बरामद हुई है। आरोपी दानिश थाना कोतवाली नगर के खिलाफ मुकदमा संख्या  67/21 धारा 41/102 सीआरपीसी व 411/413/414/420 आईपीसी में भी वांछित चल रहा है। आरोपीयों द्वारा बताया गया कि उन्होंने अपने तीसरे साथी ताहिर पुत्र सफदर खाँ निवासी ग्राम उमरिया थाना कैन्ट बरेली के साथ मिलकर बरेली जनपद के शहरी एवं देहात क्षेत्रों व अन्य जनपदों से भी मोटरसाइकिल चोरी करके धन अर्जित करने के उद्देश्य से अलग अलग जगह बेचते हैं और इसी से अपनी जीविका चलते हैं। बरामद मोटरसाइकिल में से दो मोटरसाइकिल थाना बारादरी क्षेत्र से चोरी होना बताया है । बरामदगी के आधार पर अभियोज पंजीकृत कर कार्यवाही की जा रही है । अन्य बरामद मोटरसाइकिल के बारे में भी जानकारी की जा रही है ।

whatsapp whatsapp