समान लेने आए ग्राहक से पिछला बकाया मांगा तो फाड़ दिया सर
समान लेने आए ग्राहक से पिछला बकाया मांगा तो फाड़ दिया सर
बरेली। एक ग्राहक से अपना पुराना पैसा मांगने पर फल विक्रेता को घायल कर दिया मामला है थाना कैंट क्षेत्र के वीरांगना चौक का जहां के अभिषेक पुत्र महेंद्र ने बताया कि वह लीची का ठेला लगाए हुआ था। 5 जून शाम लगभग 8:00 बजे कंदरपुर निकट कब्रिस्तान थाना कैंट के रहने वाले सिकंदर जागीर एवं सम्राट उससे आधा किलो लीची लेने आए थे जिन पर पिछले भी पैसे निकल रहे थे वह पैसा मांगने पर तीन और लोगों ने चाकू एवं शरीर से जानलेवा हमला कर दिया जिससे सर पर गंभीर चोट आई साथ ही जेब में रखे ₹5000 भी छीन लिए शोर-शराबा सुनकर दुर्गा रतन सिंह एवं अन्य पड़ोसी लोग आ गए तभी तीनों उपरोक्त लोग गालियां देते हुए देख लेने की धमकी देकर भाग गए अभिषेक ने बताया कि थाने में मामले की जानकारी दी गई जिला अस्पताल में मेडिकल होने के बाद भी मामला दर्ज नहीं किया गया जिससे पीड़ित को अपनी जान का खतरा है पीड़ित ने मामला दर्ज कर कार्यवाही की मांग की है