Tuesday, 20-10-2026
नमस्कार हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेसा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91-9997782004 , हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें | अन्य शहरों की ख़बरें देने के लिए एवं रिपोर्टर बनने के लिए संपर्क कर सकते है (संपादक : अरविन्दर सिंह मिक्की) मोबाइल नंबर : +91-9997782004

ड्यूटी को लेकर सिपाही जिला अस्पताल में भिड़े

ड्यूटी को लेकर सिपाही जिला अस्पताल में भिड़े



तमाशा देखती रही जनता, कौन बचाए




बरेली। जिला अस्पताल में रात की ड्यूटी के दौरान कैदी को छोड़कर जाने को लेकर जेल के सिपाहियों के बीच जमकर झगड़ा हुआ। इसी दौरान वीडियो फिल्म बना रहे एक के साथ सिपाहियों ने अभद्रता की सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने मामले को रफा-दफा कराया । कोतवाली थाना क्षेत्र में स्थित जिला अस्पताल में दोपहर इमरजेंसी बार्ड में जेल के एक कैदी की रात के समय सुरक्षा में तैनात दो सिपाही आसप्तल  में भर्ती कैदी को छोड़कर चले गए। उन्होंने बीमार कैदी की देखरेख के लिए एक गार्ड को अस्पताल में छोड़ दिया सुबह होने पर जब दूसरे सिपाही ड्यूटी पर इमरजेंसी वार्ड में पहुंचे। तो उन्होंने इस पर दूसरे सिपाहियों नाराजगी जताई ।  तब लेकर दोनों पक्षों में झगड़ा होने लगा। शोर सुनकर अन्य मरीजों के तीमारदार भी परेशान हो उठे। उन्होंने झगड़ा कर रहे चारों सिपाहियों को समझाने की कोशिश की। लेकिन वह लगातार जोर-जोर से चिल्ला रहे थे। यह आवाज जब इमरजेंसी बाढ़ में तैनात कर्मचारियों एवं डॉक्टर ने सुनी। तो वह भी झगड़ा बचाने पहुंच गए। इसी दौरान एक मीडिया कर्मी मौके पर आ गया। उसने सिपाहियो के झगड़े की वीडियो फिल्में बना ली। जैसे ही यह बात झगड़ा कर रहे सिपाहियों को पता चली। उन्होंने मीडिया कर्मी के साथ अभद्रता शुरू कर दी। एक सिपाही ने कहा कि मीडिया कर्मी का फोन छीन छीनने की कोशिश  जाए। लेकिन अस्पताल कर्मियों ने उन्हें रोक लिया। मीडिया कर्मी ने घटना की जानकारी एसएसपी को दी। जिन्होंने तुरंत कोतवाली पुलिस को मौके पर भेजा और कुछ देर बाद ही अस्पताल पहुंची पुलिस ने झगड़ा कर रहे सिपाहियों के बीच हो रहे विवाद को निपटा दिया। इस दौरान इमरजेंसी वार्ड में अफरा तफरी का माहौल बना रहा।

whatsapp whatsapp