रहस्यमई तरीके से लापता हुआ युवक
रहस्यमई तरीके से लापता हुआ युवक
बरेली। 26 तारीख से लापता युवक का कोई सुराग न मिलने पर परिजनों ने थाना इज्जत नगर में तहरीर देकर गुमशुदगी दर्ज कराई है आपको बताते हैं इज्जत नगर थाना क्षेत्र के रह पुरा चौधरी के रहने वाले अजीम खां पुत्र हाजी रहीम दादा खान 26 तारीख को सुबह घर से 7:00 बजे कहकर निकले थे वे टहलने जा रहे हैं लेकिन शाम तक घर नहीं पहुंचने पर युवक को काफी तलाशा गया लेकिन कोई सुराग नहीं मिला परिजनों ने रिश्तेदारी में भी तलाशा लेकिन युवक का कोई पता नहीं चल सका जिसके बाद परिजनों ने थाना इज्जत नगर में तहरीर देकर युवक की गुमशुदगी दर्ज कराई है वहीं परिजनों ने बताया युवक का मानसिक संतुलन ठीक नहीं चल रहा है जिसका इलाज भी चलना है हालांकि परिजनों ने कई जगह तलाशा लेकिन युवक का कोई पता नहीं चल सका वहीं परिजनों द्वारा युवक का पता बताने वाले को उचित इनाम देने की भी घोषणा की है।