बड़े ही हर्षोल्लास के साथ मनाया रक्षाबंधन का त्योहार
बड़े ही हर्षोल्लास के साथ मनाया रक्षाबंधन का त्योहार
बहिनों भाई के दीर्घायु की कामना की
भाइयों बहन की रक्षा का प्रण लिया
बरेली। रक्षाबंधन का पर्व पूरे शहर में भी हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। बहनों ने भाईयों की कलाई पर राखी बांधकर भाई की लंबी उम्र की कामना की। वही, भाईयों ने भी बहनों को उनकी रक्षा करने का वचन दिया। रविवार को शहर में रक्षाबंधन का पर्व हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। रक्षाबंधन के त्यौहार को लेकर छोटे बच्चों में काफी उत्साह का माहौल देखने को मिला। रविवार को बहनों ने भाइयों के राखी बांधकर और मिठाई खिलाकर उनके उज्जवल भविष्य की कामना की तो भाइयों ने भी उन्हें गिफ्ट दिया। ट्रेनों और रोडवेज बस में भी शहर से बाहर जाने वाले लोगों की संख्या कम रही। हालांकि प्रदेश सरकार ने महिलाओं के लिए 24 घंटे निशुल्क बस सेवा की भी सुविधा दी थी। घरों में पूजा के बाद बहनों ने सजधज कर थाली में राखी और मिठाई रखकर भाइयों का टीका करके राखी बांधकर उनके उज्जवल भविष्य की मंगलमय कामना की, इसके बाद उन्हें मिठाई खिलाई। भाइयों ने भी गिफ्ट देकर रक्षा का वचन दिया। सुबह लोगाें ने स्नान आदि के बाद तैयार होकर बहनों से कलाई पर राखी बंधवाई। राखी बांधने से पहले बहनों ने भाइयों का मुंह मीठा किया और तिलक लगाया। भाइयों ने बहनों की रक्षा का संकल्प लिया। शहर से लेकर देहात तक मिठाई की दुकानें सज गईं थीं। बहनों ने मिठाई और राखी की दुकान पर खरीदारी जमकर की। सुबह बाइक से बहनें भाई के घर गईं। कहीं-कहीं भाइयों ने बहनों के घर जाकर राखी बंधवाया। पूरे दिन रक्षा का पर्व धूमधाम से मनाया गया। बच्चाें में भी रक्षाबंधन का उल्लास देखने को मिला। भाइयों ने बहनों की लंबी उम्र के लिए दुआ मांगी।