Tuesday, 20-10-2026
नमस्कार हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेसा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91-9997782004 , हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें | अन्य शहरों की ख़बरें देने के लिए एवं रिपोर्टर बनने के लिए संपर्क कर सकते है (संपादक : अरविन्दर सिंह मिक्की) मोबाइल नंबर : +91-9997782004

फिर हुई मानवता शर्मसार, परिजन अंत्येष्टि के लिए परेशान

फिर हुई मानवता शर्मसार, परिजन अंत्येष्टि के लिए परेशान


प्लेवन की मदद से पहुँचे ज्ञानी जी



बरेली।         कोरोना कॉल के बढ़ते प्रकोप से लोग इस तरह भयभीत हैं कि मानवता भी भूल बैठे हैं नॉर्मल मौत पर भी किसी का साथ नहीं दे रहे। ऐसा ही एक मानवता को शर्मसार करने वाला मामला सामने आया है सीबीगंज के स्लीपर रोड का जहाँ रहने वाले 64 वर्षीय सुखविन्दर सिंह की अचानक गिर जाने से शुक्रवार की शाम मौत हो गई। उनका बेटा मनदीप सिंह पहले दिल्ली मैं टाइम्स ऑफ इंडिया के अंदर कार्यरत था काफी समय से रेडियो मिर्ची मैं आरजे के पद पर कानपुर में तैनात है मनदीप ने बताया कि वह बचपन से ही अपने घर नहीं रहा उसके घर पर दो बहने एवं माता पिता ही अकेले रहते हैं 2 दिन से पिता को कमजोरी लग रही थी शुक्रवार शाम अचानक से बेहोश होकर गिर गए जिससे उनके प्राण निकल गए लेकिन हैरान करने वाली बात यह रही के पिता की मौत पर मनदीप अपनी सहयोगी नवनीत कौर के साथ कानपुर से बरेली पहुंच गया परंतु ना तो कोई आस पड़ोस का उनका साथ देने आया और ना ही कोई उनके पिता की अंतिम यात्रा के लिए अरदास करने वाला था मनदीप को मीडिया में होने की वजह से हमारे सहयोगी का नंबर मिल गया जिस पर उसने हम से सहयोग मांगा तब गुरुद्वारा श्री गुरु नानक सत्संग सभा कोहड़ा पीर के ग्रन्थी ज्ञानी हेमेन्द्र सिंह जी की हमारी टीम सीबीगंज लेकर पहुँची और ज्ञानी जी के सहयोग से शव रथ की तैयारी की गई व अरदास हुई।   शव को कांदा देने वाले चार लोग भी नहीं थे। इस हालत में मनदीप के साथ उनकी सजयोगी नवनीत कौर, दोस्त व ज्ञानी हेमेंद्र सिंह ने शव को कांदा दिया।

whatsapp whatsapp