Tuesday, 20-10-2026
नमस्कार हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेसा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91-9997782004 , हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें | अन्य शहरों की ख़बरें देने के लिए एवं रिपोर्टर बनने के लिए संपर्क कर सकते है (संपादक : अरविन्दर सिंह मिक्की) मोबाइल नंबर : +91-9997782004

एसएसपी आफिस का अलग दिखेगा नजारा

एसएसपी आफिस का अलग दिखेगा नजारा


लगभग 300 गज में दिखेगी हरियाली


बरेली।       वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के कार्यालय में खाली पड़े मैदान को कुछ समय के बाद ही अलग नजारे में देखा जाएगा बताते चलें की आए दिन कुछ बाहर के लोगों ने एसएसपी कार्यालय को पार्किंग के रूप में इस्तेमाल करना शुरू कर दिया था और थोड़ी सी बारिश में ही वह ग्राउंड तालाब का रूप ले लेता था जिसको देखते हुए ग्राउंड में पक्की नालियों का निर्माण करवाया गया है जिससे वहां पानी ना भर सके दूसरी तरफ लगभग 300 गज के मैदान में घास को उगाने का कार्यक्रम शनिवार को शुरू कर दिया गया जो आर आई निरोंतम सिंह की देख रेख में शुरू किया गया। इस कार्य के ठेकेदार श्याम बहादुर ने बताया की जो कार्य इस वक्त किया जा रहा है लगभग 10 दिन में गांस उगनी शुरू हो जाएगी और 1 महीने के अंदर संपूर्ण तरीके से पूरा ग्राउंड बगीचे में बदल जाएगा। इससे जहां एसएसपी ऑफिस की शोभा बढ़ जाएगी वही फालतू लोगों की पार्किंग खत्म हो जाएगी और सबसे बड़ी बात वहां हल्की बरसात में बनने वाला तलाब भी खत्म हो जाएगा।

whatsapp whatsapp